{"_id":"64f8ede831158bc1a50cb454","slug":"filled-up-to-30-forms-for-term-end-examinations-karnal-news-c-18-knl1031-212960-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सत्रांत परीक्षाओं के लिए 30 तक भरे फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सत्रांत परीक्षाओं के लिए 30 तक भरे फार्म
विज्ञापन
- पहली दिसंबर से होंगी इग्नू की परीक्षाएं, ऑनलाइन भरा जाएगा फार्म
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की दिसंबर 2023 में होने वाली सत्रांत परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म जमा करने के लिए पोर्टल खुल गया है। विद्यार्थी अपने फार्म आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in पर जाकर भर सकते हैं। परीक्षा फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। इसी दिन शाम 6 बजे तक पोर्टल खुला रहेगा। इग्नू की दिसंबर 2023 सत्रांत परीक्षाओं का आयोजन एक दिसंबर 2023 से छह जनवरी 2024 तक किया जाएगा।
क्षेत्रीय केंद्र करनाल के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डॉ. धर्म पाल ने बताया कि परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को तय तिथि तक पाठ्यक्रमों में आवश्यक संख्या में असाइनमेंट जमा करना होगा। उन्हें कार्यक्रम के प्रावधान के अनुसार पाठ्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए न्यूनतम समय पूरा करना होगा। विद्यार्थी परीक्षा फार्म ध्यानपूर्वक भरें, अपने सभी कोर्स और माध्यम को चुने। अपने नामांकन नंबर और कार्यक्रम की मदद से लॉगिन करें और क्षेत्रीय केंद्र का चयन करें। विद्यार्थी अपनी इच्छा के अनुसार परीक्षा केंद्र कहीं भी चुन सकता है, लेकिन परीक्षा फार्म भरते हुए विद्यार्थी को क्षेत्रीय केंद्र और परीक्षा केंद्र का चयन करना होगा। परीक्षा शुल्क विद्यार्थी को अपने क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से ही भुगतान करना अनिवार्य है।