{"_id":"64fa40e26c0a4442e70f4b14","slug":"fighting-between-two-parties-one-dead-due-to-heart-attack-two-injured-karnal-news-c-18-knl1031-213353-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दो पक्षों में मारपीट, हृदय गति रुकने से एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दो पक्षों में मारपीट, हृदय गति रुकने से एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
- पानी के कैंपर को लेकर शोरूम पर हुआ विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पानी के कैंपर को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें 55 वर्षीय व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वहीं, दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक के भतीजे प्रकाश ने बताया कि उनकी पुरानी सब्जी मंडी के पास पानी के कैंपर का गोदाम है। वहीं, पास में एक शोरूम है। वीरवार को मदन लाल (54) निवासी पाल नगर और दो युवक पानी के कैंपर देने गए थे। इस दौरान उनका एक पानी का कैंपर आरोपियों की दुकान पर रखा मिला। जब मदन लाल आरोपियों के शोरूम पर कैंपर लेने गया तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया और उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
परिजनों का आरोप है शोरूम के मालिकों ने उनका कैंपर चोरी किया था। उन्होंने मदन लाल पर लात-घूंसे मारे। इसी बीच उसके सीने में अचानक दर्द उठा। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मदनलाल की मौत हो गई है। सिटी थाना एसएचओ ललित कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।