फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Field leveled for basketball championship

Karnal News: बास्केट बॉल चैंपियनशिप के लिए मैदान किया समतल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Field leveled for basketball championship
नार्थ जोन और ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बास्केट बॉल चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा कुरुक्षेत्र विवि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय 24 से 30 फरवरी तक नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा करेंगे। प्रतियोगिता में 60 से अधिक टीमों के खिलाड़ी प्रतिभा दिखाएंगे। ये जानकारी खेल निदेशक प्रो. दिनेश राणा ने दी।

उन्हाेंने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। खेल मैदान को बेहतर सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, ताकि खिलाड़ियों को बेहतरीन अनुभव मिल सके। व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। दो मार्च से आठ मार्च तक होने वाली ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल चैंपियन से खिलाड़ियों में भी उत्साह है। प्रतियोगिता के लिए खेल मैदान को भी समतल कर दिया गया है और खिलाड़ी अभ्यास में जुट गए हैं। दोनों प्रतियोगिताओं से विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिलेगी और खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर उतारने के लिए पक्का हेलीपेड बनाया गया था, जिसके चलते मैदान उबड़-खाबड़ हो गया था। ऐसे में अब मिट्टी डालकर मैदान को समतल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed