फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Festivals precarious traffic system

त्योहारों पर ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई

Tue, 22 Oct 2013 12:19 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Tue, 22 Oct 2013 12:19 AM IST
विज्ञापन
Festivals precarious traffic system
कुरुक्षेत्र में त्योहारों को लेकर भले ही शहर के मेन बाजार में चौपहिया वाहनों की नो एंट्री है परंतु सोमवार को बाजार में धड़ल्ले से वाहन घूमते नजर आए।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस और होम गार्ड बाजारों में एंट्री करने वाले रास्तों पर मुस्तैद रहे लेकिन वे वाहन चालकों को रोकने में नाकाम रहे। मेन बाजार में बड़े वाहनों की एंट्री त्योहार का मजा किरकिरा कर रही है। यहां अनेक दुकानदाराें ने सड़कों पर अतिक्रमण किया हुआ है। इसके बावजूद चौपहिया वाहनों की आवाजाही से लोगों को खासी परेशानी हो रही है।

सोमवार शाम को एसपी ने बाजार का निरीक्षण किया। उस दौरान ट्रैफिक थोड़ा कम होने से उन्हें जाम की स्थिति से दो चार नहीं होना पड़ा। गौरतलब है कि पूर्व एसपी राकेश कुमार आर्य ने त्योहारों के दौरान अतिक्रमण रोकने के लिए अभियान चलाया था और बाजारों में प्रवेश करने के सभी रास्तों पर दो-दो पुलिस कर्मी तैनात किए थे।
विज्ञापन


इस बार पुलिस के स्थान पर होम गार्ड तैनात किए गए हैं जो ट्रैफिक को रोकने में नाकाम साबित हो रहे हैं। सोमवार को करवाचौथ की पूर्व संध्या पर कुरुक्षेत्र मेन बाजार में अतिक्रमण तथा अवैध पार्किंग के कारण लोगों को खरीदारी करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदारों को होगा इसका खामियाजा
सुनार सभा के अध्यक्ष अश्वनी वर्मा ने कहा कि त्योहारों का मौका है तो दुकानदार इसे अच्छे ढंग से इस्तेमाल करें, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि अतिक्रमण से ग्राहकों को परेशानी होगी। इसके कारण उन्हें जाम की स्थिति से दो चार होना पड़ सकता है और इसका खामियाजा दुकानदारों को उठाना पड़ेगा।

रेहड़ी तथा रिक्शा चालकों को रखा जाए बाजार से दूर
कुरुक्षेत्र व्यापार मंडल के अध्यक्ष फतेहचंद गांधी ने कहा कि रिक्शा और रेहड़ी वालों के कारण ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ जाती है तथा घंटों जाम लगते हैं। इतना ही नहीं रेहड़ी चालक सड़कों पर रेहड़ी लगाकर आने-जाने वाले लोगों को परेशान करते हैं और जब उनसे रेहड़ी हटाने की बात कही जाती है तो वे मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं। जिला प्रशासन को चाहिए कि रेहड़ी तथा रिक्शा चालकों को मेन बाजार से दूर रखा जाए।


जल्द हटाए जाएंगे अतिक्रमण : ट्रैफिक प्रभारी
ट्रैफिक प्रभारी रामकुमार ने बताया कि वे सिटी एसएचओ मलकीत सिंह के साथ अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई करने जा रहे हैं। गलत जगह पर वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि उन्होंने अभी कुछ दिन पहले ही ट्रैफिक पुलिस प्रभारी का पदभार संभाला है वे जल्द ही अतिक्रमण तथा अवैध पार्किंग की समस्या को दूर कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed