फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Female constable found hanging in the record room of Gharauda police station

Karnal News: घरौड़ा थाने के रिकॉर्ड रूम में महिला सिपाही फंदे से लटकी मिली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
Female constable found hanging in the record room of Gharauda police station
- मौत के कारणों का फिलहाल नहीं चल सका पता, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

- जींद के धीमाना गांव की रहने वाली थी सिपाही पूजा
संवाद न्यूज एजेंसी

घरौंडा (करनाल)। थाना घरौंडा के रिकॉर्ड रूम में एक महिला सिपाही संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी मिली। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई और पुलिस के अधिकारी व थाना प्रभारी थाने में पहुंचे और कई घंटों तक थाने में जांच करते रहे। इसके बाद एफएसएल टीम को सूचना दी गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। परिजनों को भी सूचना दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है। महिला सिपाही की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
घरौंडा थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि शनिवार को थाने का पूरा स्टाफ चुनाव में ड्यूटी होने के कारण मतदान केंद्रों पर तैनात था। दोपहर बाद करीब 3:45 बजे उन्हें सूचना मिली कि सिपाही पूजा ने थाने के अंदर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। महिला सिपाही पूजा जींद के गांव धीमाना की रहने वाली थी। जिसकी चुनाव में पेट्रोलिंग पार्टी में ड्यूटी लगी थी। वह दोपहर बाद करीब तीन बजे थाने में आई थी। इसके बाद वह रिकॉर्ड रूम में चली गई। वहीं पर वह चुन्नी के फंदे से लटकी मिली। जब एक पुलिस कर्मी किसी काम से रिकॉर्ड रूम में पहुंचा तो उसने उसे फंदे पर लटका देखा।
विज्ञापन

फिलहाल थाने के सीसीटीवी की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि सिपाही पिछले वर्ष ही भर्ती हुई थी। दो-तीन दिन पहले ही उसकी पेट्रोलिंग में ड्यूटी लगी थी। शनिवार को उसने थाने में तैनात कर्मचारी से कपड़े बदलने के लिए जगह पूछी। इसलिए वह रिकॉर्ड रूम में गई। पूजा के जानलेवा कदम उठाने के पीछे का कारण क्या है, इसकी फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed