{"_id":"6a8cb3a8f1d266544208936b","slug":"fed-up-with-waterlogging-and-the-sanitation-situation-women-blocked-nh-709a-karnal-news-c-18-knl1018-976905-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जलभराव और सफाई व्यवस्था से तंग महिलाओं ने एनएच-709ए पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जलभराव और सफाई व्यवस्था से तंग महिलाओं ने एनएच-709ए पर लगाया जाम
विज्ञापन
नेशनल हाइवे जाम कर रोष प्रदर्शन करती महिलाएं । संवाद
असंध। उपमंडल के गांव जयसिंहपुरा में जल निकासी और सफाई व्यवस्था से तंग आकर महिलाओं का गुस्सा सोमवार को फूटा। महिलाओं ने नेशनल हाईवे-709ए पर जाम लगाकर सरपंच और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक लगे जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
ग्रामीण महिला पिंकी, रूपा, कमलेश, बोहती, किताबो, कमला ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार सरपंच और प्रशासन को लिखित शिकायत दी लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। उनका कहना है कि गांव का जोहड़ ओवरफ्लो होने के कारण भी जलभराव की समस्या बनी हुई है लेकिन इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। महिलाओं का कहना था कि उनकी गली में पिछले कई महीनों से जलभराव की समस्या है। नालों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी गलियों में जमा हो जाता है और कई बार घरों में भी घुस जाता है। इससे बदबू फैलती है और बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि गंदे पानी में जहरीले जीव पनप रहे हैं और कई बार सांप घरों में घुस आते हैं।
जाम की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं मानीं। इसके बाद नायब तहसीलदार राधेश्याम और बीडीपीओ प्रशांत कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने गलियों का निरीक्षण किया और जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद ही महिलाओं ने जाम हटाया।
विज्ञापन
- ग्रामीण महिला नीलम का कहना है कि कई महीनों से गंदा पानी हमारी गलियों में भरा हुआ है। घरों में बदबू और बीमारी का खतरा बना रहता है, लेकिन हमारी सुनवाई नहीं हो रही थी, इसलिए सड़क पर उतरना पड़ा।
- ग्रामीण संतोष का कहना है कि उन्होंने सरपंच और अधिकारियों को कई बार शिकायत दी, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला। जिसके कारण मजबूरन सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ा।