फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fear of murder and throwing dead body

Karnal News: हत्या कर शव फेंकने की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Fear of murder and throwing dead body
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। गोगड़ीपुर नहर से तीन दिन पहले बरामद हुए शव की सोमवार को शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान मंगलौरा गांव निवासी अजय (22) के रूप में हुई है। सोमवार को मृतक के शव की उसके परिजनों ने शिनाख्त कर ली है। उन्होंने स्वीकार कर लिया है कि ये शव उनके अजय का ही है।
जबकि एक दिन पहले रविवार को मृतक के परिजनों ने शव लेने से इन्कार कर दिया था। नहर के पानी में शव फूलने की वजह से मृतक की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद सोमवार को फिर से परिजन शिनाख्त को पहुंचे। उन्होंने शव पर टैटू और हाथ पर बंधे धागे से मृतक की पहचान की। हालांकि इस बार पुलिस ने उनसे शपथ पत्र लेकर शव को सौंपा है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि एक दिन पहले परिजन शव की शिनाख्त कर उसे अजय बता रहे थे। बाद में इंकार कर गए कि ये अजय नहीं है। इसके बाद सोमवार को पहचान से इंकार कर दिया। भविष्य में ऐसे विवादित स्थिति से बचने के लिए शपथ पत्र लिया गया है। इसके बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। गोगड़ीपुर से 14 दिसंबर को 22 साल का अजय घर से लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा। इसके बाद अजय के परिजनों ने 17 दिसंबर को मंगलौरा पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। फिर 21 दिसंबर को गोगड़ीपुर नहर से एक अर्धनग्न लाश मिली। शव पानी में डूबने की वजह से फूला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव की शिनाख्त न होने की वजह से पुलिस ने उसे शव गृह में रखवा दिया। रविवार को अजय का परिवार शिनाख्त के लिए पहुंचा। शव की शिनाख्त की और माना कि ये शव अजय का है। कुछ देर बाद परिजनों ने कहा कि ये शव अजय का नहीं है और शव लेने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने फिर से शव को शवगृह रखवा दिया। सोमवार को विचलित परिजन फिर से शिनाख्त को शवगृह पहुंचे। शव की दोबारा से पहचान कर इसे स्वीकार किया कि ये शव अजय का ही है।
परिजनों ने अजय की हत्या की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि शव के सिर पर चोट के निशान हैं, हाथ भी टूटा है। हालांकि शव काफी फूला हुआ है लेकिन देखने में लगता है कि अजय की हत्या कर उसे नहर में फेंका गया है।

वहीं, मंगलौरा पुलिस चौकी प्रभारी रोहताश ने बताया कि गोगड़ीपुर नहर पर मिले शव की अजय निवासी मंगलौर के तौर पर पहचान कर ली गई है। परिजनों की शिकायत एवं बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed