फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Father's killer son arrested

पिता का हत्यारोपी बेटा गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Father's killer son arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। गांव सालवन में जमीन के लिए कार से टक्कर मारकर पिता की हत्या करने के आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पुलिस ने कार भी बरामद कर ली है। असंध थाना प्रभारी बलजीत ने बताया कि 25 मई को गांव सालवन निवासी रणजीत सिंह ने शिकायत दी थी, जिसमें बताया कि 13 अप्रैल रात्रि के समय उसका चाचा भीम सिंह खेत में पानी चलाने गया था। अगले दिन भीम सिंह के बेटे गौरव का उसके छोटे भाई के पास फोन आया कि वह अपनी कार में सवार होकर पिता को देखने खेत में जा रहा था जहां उसकी वजह से उसके पिता भीम सिंह का एक्सीडेंट हो गया है।
जिसके बाद उसने बताया कि भीम सिंह को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। रणजीत सिंह ने भीम सिंह की हत्या करने का शक गौरव पर जाहिर किया था। जिसके बयान पर 25 मई को थाना असंध में गौरव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच कर 26 मई को आरोपी गौरव निवासी गांव सालवन को सालवन बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

आरोपी से पूछताछ की गई तो बताया कि उसके पिता भीम सिंह अपनी जमीन अपने भाई कर्म सिंह के बेटों को बेचने के लिए देना चाहते थे। जब आरोपी को इस बात का पता लगा तो उसने पिता को काफी समझाया, लेकिन भीम सिंह नहीं माना। जिनके बाद आरोपी ने पिता को ही रास्ते से हटाने की योजना बनाई और वारदात वाली रात अपनी गाड़ी से खेत में जाकर पिता को टक्कर मारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया और गलती से दुर्घटना होने की झूठी कहानी बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed