फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   father opened window, son was hanging from the noose In Karnal

Karnal: पिता ने खोली खिड़की, फंदे पर लटका हुआ था बेटा; पत्नी से परेशान होकर पति ने किया सुसाइड

Tue, 10 Dec 2024 04:48 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 10 Dec 2024 04:48 PM IST
सार

मृतक रवि के पिता कालू राम ने बताया कि उसका बेटा चालक था। आठ साल पहले उसके बेटे की शादी की थी। उसकी पत्नी बच्चा पैदा नहीं करती थी। इस कारण उनके झगड़े होते थे। उसकी पत्नी उसे घर से निकाल देती थी। 

विज्ञापन
father opened window, son was hanging from the noose In Karnal
करनाल पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

करनाल के दयालपुरा गेट स्थित एक घर में 34 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने मृतक की पत्नी पर आरोप लगाए है कि पत्नी से परेशान होकर ही उसने यह कदम उठाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


मृतक रवि के पिता कालू राम ने बताया कि उसका बेटा चालक था। आठ साल पहले उसके बेटे की शादी की थी। उसकी पत्नी बच्चा पैदा नहीं करती थी। इस कारण उनके झगड़े होते थे। उसकी पत्नी उसे घर से निकाल देती थी। वह अलग घर में अपनी पत्नी के साथ रहता जुंडला गेट पर रहता था। जब पत्नी घर से निकाल देती थी तो वह दयालपुरा गेट में रहने आता था। तीन दिन पहले उसकी पत्नी ने शहर के थाना में भी शिकायत दे दी थी। वह बहुत परेशान चल  रहा था।
विज्ञापन


दो दिन से वह काम पर भी नहीं जा रहा था। वे सभी चार की अपनी दुकान पर गए हुए थे। जब वह रात को घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर का दरवाजा बंद है। जब उन्होंने खिड़की खोलकर देखा तो उसका बेटा फंदे पर लटका हुआ था। उनकी मांग है कि उसकी पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सिटी थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मृतक रवि का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed