फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Father is the strength of life, the strength of children's life.

Karnal News: पिता जीवन का संबल, बच्चों के जीवन का बल है...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Father is the strength of life, the strength of children's life.
- कारवाने-अदब करनाल संस्था की ओर से जिमखाना क्लब में सजी महफिल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिमखाना क्लब में रविवार को कारवाने-अदब करनाल संस्था की ओर से महफिल सजाई गई। जिसमें जिले के साथ-साथ आसपास के उक्षेत्रों के भी कवियों और साहित्यकारों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।
कवि डाॅ. एसके शर्मा ने कहा-‘मौसम बड़े आराम से गुजरा चुनावों का, खुदारा मसअले अब देश के आराम से सुलझे...। अंजु शर्मा ने फादर्स-डे पर कहा-पिता जीवन का संबल है, बच्चों के जीवन का बल है...। कवि भारत भूषण वर्मा ने- ऋषियों का योग, करेंं विश्व निरोग, जन-जन स्वस्थ ऐसा हो संयोग...। कवि अशोक मिश्रा ने कहा स्वागत है नीर प्रपात, मंडराती रहे गम की बदली...।
विज्ञापन

कांता वर्मा ने कहा, हाल ये हुआ उसे समझाने के बाद...। कवि जय भारद्वाज बोले-लड़ते-भिड़ते लहरों से जब...। कवि गुरमुख सिंह वडै़च ने, मोहब्बत को कुछ यूं समझाया- मोहब्बत को समझना है तो, ऐ दोस्त खुद मोहब्बत कर...। कवि काबल विरक बोले-जिन चरागों में तेल हो नफरत अदावत का...।
विज्ञापन
विज्ञापन

कवि निर्मल आर्या ने, अपनी हसरत बताई, चराग बुझने से पहले तलाशना ही उसे...। कवि सूबे सिंह ने पर्यावरण पर कटाक्ष किया, पेड़ पौधे नजर नहीं आते, इस तरफ बस्तियां रही होंगी...। कवि प्रकाश ने कहा, जब हकीकत से हमारा सामना हो जाएगा, उनके मेरे बीच उस दिन फासला हो जाएगा।
कवि कृष्ण कुमार निर्माण बोले-आज काल्ह ना शरमावें लोग...। कवि धर्मेंद्र ने कविता पढ़ी, जरा भी असर फिर झलकता...। कवि कमलेश कुमार पालीवाल ने अपनी इच्छा जाहिर की-मैं तुम्हारा साथ देना चाहता हूं, तुम्हारे हाथ में अपना हाथ देना चाहता हूं...। कवि अशोक वशिष्ठ बोले- मैं शौकी ले पीर जमाने की सारी पीकर सो जाऊं...। कवि रामेश्वर देव ने कहा हकीकत मत बयां करो वरना सभी पराए हो जाएंगे।

कवि राजन गांधी ने कहा अब मेरी किसी से बात नहीं होती...। इनके साथ महफिल में गुरमीत सिंह, राजन गांधी, गुलाब सिंह फक्कड़, संजोत सिंह, हरबंसलाल पथिक, अंग्रेज सिंह, राजीव मल्होत्रा, विवेक राज, अनिल चोपड़ा आदि कवियों ने शिरकत की व अपनी अपनी-अपनी कविताएं सुनाई। कारवाने अदब के वरिष्ठ कवि आचार्य महावीर प्रसाद शास्त्री के 17 जून को उनके जन्मदिन पर दीर्घायु की कामना के साथ शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed