{"_id":"6105b9228ebc3ecd2d15bd01","slug":"father-gave-life-after-hanging-two-innocent-children-karnal-news-knl78428938","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल में पिता ने उठाया खौफनाक कदम: दो बच्चों को फांसी पर लटका खुद भी फंदे पर झूला, ये वजह आई सामने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
करनाल में पिता ने उठाया खौफनाक कदम: दो बच्चों को फांसी पर लटका खुद भी फंदे पर झूला, ये वजह आई सामने
Sun, 01 Aug 2021 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 02:27 AM IST
सार
हरियाणा के करनाल जिले में एक व्यक्ति ने खौफनाक कदम उठा लिया। व्यक्ति ने अपने दो बच्चों को फंदे पर लटकाने के बाद खुद भी फांसी पर झूल गया। परिजनों का कहना है कि मृतक की पत्नी ने एक माह पहले पड़ोसी से शादी कर ली थी। इसके बाद वह तनाव में था।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
करनाल के गांव भादसों में एक पिता ने अपने दो मासूम बच्चों को फंदे पर लटकाकर खुद भी फांसी लगा ली। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों के अनुसार एक माह पूर्व पत्नी ने पड़ोसी से शादी कर ली थी, उसके बाद से सुखविंद्र तनाव में था।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार सुखविंद्र के दो बच्चे थे। एक तीन साल का लड़का हिमांशु और दूसरी छह साल की लड़की कीर्ति थी। उन्होंने बताया कि पिछले माह सुखविंद्र की पत्नी अपने मायके नसीरपुर (करनाल) गई हुई थी, जहां से वह पड़ोसी के साथ चली गई। इसके बाद पत्नी ने कोर्ट में बयान देकर पड़ोसी से ही शादी करने की बात कही थी। इसके बाद से सुखविंद्र लगातार तनाव में रह रहा था।
विज्ञापन
वह अल्फा सिटी में इलेक्ट्रीशियन का काम करता था लेकिन पत्नी के जाने के बाद उसने काम भी छोड़ दिया था और दिनभर घर पर ही रहता था। आरोप है कि पत्नी बार-बार सुखविंद्र को फोन पर बच्चे भी छीन लेने की धमकी देती थी।
विज्ञापन
शनिवार को भी वह पूरे दिन घर में कैद रहा। इस दौरान उसके बच्चे दादी के पास खेल रहे थे। शाम करीब साढ़े चार बजे सुखविंद्र बच्चों को दादी के पास से अपने घर ले आया। फिर बच्चों को फंदे से लटकाने के बाद अपनी जीवनलीला भी समाप्त कर ली।
गांव भादसों में एक पिता द्वारा अपने दो बच्चों सहित फंदा लगाकर जान देने के मामले में परिजनों की शिकायत पर पत्नी व उसके पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए गए हैं। मामले में जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - गंगाराम पूनिया, पुलिस अधीक्षक करनाल।