{"_id":"6743d03526e6b7813902b948","slug":"farmers-will-take-to-the-streets-tomorrow-in-support-of-their-demands-karnal-news-c-18-knl1008-526175-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मांगों के समर्थन में कल सड़कों पर उतरेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मांगों के समर्थन में कल सड़कों पर उतरेंगे किसान
Mon, 25 Nov 2024 06:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 25 Nov 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। चौगामा गांव में आयोजित किसानों की बैठक में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रतन मान ने 26 नवंबर को संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के आह्वान पर जिला मुख्यालयों पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन की तैयारियां की। उन्होंने किसानों से इसमें शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि मंगलवार को करनाल के गांधी चौक से लेकर लघु सचिवालय तक जोरदार विरोध प्रदर्शन होगा।
सतीश चौगामा की की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाकियू प्रदेशाध्यक्ष रतन मान ने कहा कि प्रदर्शन का आयोजन संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किया जाएगा। 26 नवंबर को देशभर में जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। देश के सभी जिला मुख्यालयों पर लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपे जाएंगे। लंबित मांगें पूरी न होने के कारण किसानों में केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष बढ़ता जा रहा है।
केंद्र व प्रदेश सरकार ने लगातार किसानों की मांगों की अनदेखी की है। उन्होंने कहा कि किसानों की मुख्य मांगों में एमएसपी पर खरीद की गारंटी का कानून बनाने, एनजीटी के प्रदूषण कानून को समाप्त करवाना तथा पराली जलाने को लेकर दर्ज मुकद्दमों को वापस लेने की मांग को जोरदार ढंग से उठाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने प्राइवेट बिजली विधेयक की आलोचना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार इसे तुरंत वापिस ले। प्रीपेड मीटर व स्मार्ट मीटरों को लगाने का जोरदार विरोध किया जाएगा। किसानों पर जो पराली जलाने के आरोप में झूठे मुकदमे दर्ज किए गए हैं उन्हें वापस लिया जाए। लखीमपुर खीरी के दोषियों को सजा देना।
बैठक में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी कर रोष जताया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह घुम्मन, चेयरमैन यशपाल राणा, जिला महासचिव सुरेंद्र बेनीवाल, युवा जिला अध्यक्ष नरेंद्र धूमसी, हल्का इंद्री प्रधान दिलावर सिंह डबकोली, नरेश कलसौरा आदि मौजूद रहे।