फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farmers will gherao the district secretariat tomorrow

कल जिला सचिवालय का घेराव करेंगे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Farmers will gherao the district secretariat tomorrow
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 26 अक्तूबर को किसान जिला सचिवालय का घेराव करेंगे। सचिवालय के समक्ष सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक धरना-प्रदर्शन होगा। यह निर्णय लखीमपुर खीरी मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी व गिरफ्तारी की मांग तथा दिल्ली की सीमाओं पर किसान आंदोलन को 11 महीने होने पर लिया गया है। इसके चलते अब लखनऊ किसान महापंचायत 26 अक्तूबर के बजाय 22 नवंबर को होगी।
लखीमपुर खीरी मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी व गिरफ्तारी की मांग को लेकर किसान संघर्षरत हैं। जब तक मांग पूरी नहीं होती तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इसी कड़ी में 26 अक्तूबर को जिला सचिवालय पर घेराव व धरना होगा।
विज्ञापन

-जगदीप सिंह औलख, प्रदेश कोर कमेटी सदस्य, भाकियू
दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के आंदोलन को 26 अक्तूबर को 11 महीने पूरे हो जाएंगे। इसलिए इस दिन सभी जिलों में जिला सचिवालयों के घेराव, प्रदर्शन व धरने का निर्णय लिया गया है। संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर किसान संघर्ष जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बहादुर सिंह मेहला, जिलाध्यक्ष, आईटी प्रकोष्ठ, भाकियू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed