{"_id":"67e46c3b5e8cb122fd0d0bd7","slug":"farmers-will-get-moong-seeds-at-75-subsidy-karnal-news-c-18-knl1008-610041-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: किसानों को 75 फीसदी अनुदान पर मिलेगा मूंग का बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: किसानों को 75 फीसदी अनुदान पर मिलेगा मूंग का बीज
विज्ञापन
किसानों को 75 फीसदी अनुदान पर मिलेगा मूंग का बीज
बीज लेने के लिए 20 अप्रैल तक कराना होगा पंजीकरण
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। ग्रीष्मकालीन मूंग का बीज लेने के लिए बुधवार से किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो चुका है। कृषि विभाग किसानों को 75 प्रतिशत अनुदान देकर छह हजार एकड़ क्षेत्र की बिजाई के लिए 600 क्विंटल ग्रीष्मकालीन मूंग के बीज का वितरण करेगा। किसानों को हरियाणा बीज विकास निगम के बिकी केंद्रों से बीज मिलेगा। इसके लिए 25 प्रतिशत राशि बीज खरीदते समय जमा करनी होगी। बीज के लिए किसानों को एग्री हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पोर्टल पर 20 अप्रैल तक पंजीकरण कराना होगा।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक वजीर सिंह ने बताया कि ग्रीष्मकालीन मूंग की एमएच 421 किस्म का बीज किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा। एमएच 421 किस्म 60 दिन में पकने वाली पीले पत्ते के प्रति अवरोधक, दाना आकर्षक चमकीला हरा व मध्य आकार का होता है। जिसकी सामान्यत: ग्रीष्मकालीन उपज 4-4.8 क्विंटल प्रति एकड़ व खरीफ में 5.6-6.4 क्विंटल प्रति एकड़ पाई जाती है। एक किसान को अधिकतम 30 किलोग्राम अथवा 03 एकड़ तक का बीज प्राप्त कर सकता है। किसान को पूरे ही एकड़ का बीज मिलेगा। हरियाणा बीज विकास निगम से बीज लेते समय किसान को अपना आधार कार्ड या वोटर कार्ड या किसान कार्ड बिकी केंद्र पर देना होगा।
किसानों को बीज देने के बाद विभागीय कमेटी इनका भौतिक सत्यापन करेगी कि किसान ने बीज का उपयोग सही तरीके से किया है या नहीं। स्कीम के अनुसार निरीक्षण के दौरान यदि किसान के खेत में मूंग के बीज की बिजाई नहीं हुई पाई गई तो उस किसान को 75 प्रतिशत अनुदान राशि विभाग में जमा करवाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। यदि वह ऐसा नहीं करता तो वह मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत उसी भूमि पर कृषि विभाग की स्कीमों का लाभ (कृषि मशीनरी व ई-खरीद को छोड़कर) आगामी एक वर्ष तक प्राप्त करने से वंचित हो जाएगा।