फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farmers took out a protest march to get a way from the ring road

Karnal News: रिंग रोड से रास्ते के लिए किसानों ने निकाला रोष मार्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
Farmers took out a protest march to get a way from the ring road
- प्रदेश अध्यक्ष रतनमान बोले- प्रशासन ने मांग नहीं मानी तो आंदोलन को किया जाएगा तेज
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। निर्माणाधीन करनाल रिंग रोड पर रास्ता बनाए जाने की मांग के लिए किसानों के धरने पर रविवार को भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष रतनमान पहुंचे। इस मौके पर मांग के समर्थन में रोष मार्च निकाला गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रास्ता किसानों के लिए आवश्यक है, इसे लेकर रहेंगे।
धरना स्थल पर प्रदेश संगठन मंत्री शाम सिंह मान, चेयरमैन यशपाल राणा, उत्तरी राज्यों के प्रभारी बाबूराम डाबरथला, प्रवक्ता सुरेंद्र सागवान भी पहुंच गए। रतनमान व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह घुम्मन की अगुवाई में निर्माण स्थल पर पैदल मार्च निकाला गया। जिसमें सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि गांव सोहाना के रकबे में निर्माणाधीन करनाल रिंग रोड पर रास्ता बनाए जाने की मांग को लेकर पांच दिनों से भाकियू कार्यकर्ता धरने पर दिन-रात बैठे हैं। हैरत की बात है कि जिला प्रशासन ने अभी तक इनकी सुधि नहीं ली है। विरोध के चलते करनाल रिंग रोड का निर्माण कार्य लगातार पांच दिनों से ठप है।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि गत 12 मई को डीसी उत्तम सिंह को लघु सचिवालय करनाल में भाकियू के शिष्टमंडल ने लिखित में ज्ञापन सौंप कर करनाल रिंग रोड पर रास्ता बनवाएं जाने की मांग की थी। 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया था लेकिन अवधि बीत जाने के बाद ग्रामीण शांतिप्रिय तरीके से रास्ता बनाए जाने की मांग को धरने पर बैठे हुए हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही आंदोलन को कड़ा किया जाएगा। अगर आंदोलन में किसी प्रकार के जान माल की हानि होती है तो करनाल प्रशासन सीधे तौर पर जिम्मेदार होगा। धरना स्थल पर राजकुमार नौतना, दिलावर सिंह डबकोली, जोगिंद्र झींडा, सूरज लाठर, रणजीत जलमाना, राम दूरेजा बरसत, विनोद राणा, रणबीर कतलाहेड़ी, रामफल नरूखेडी, शमशेर नरवाल, महेंद्र मढाण, डा. सत्यवीर तौमर, देवेंद्र सागवान, शक्ति सोहाना सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब ब्लाॅकवार बैठेंगे धरने पर
रविवार को धरने पर हुई बैठक में तय किया गया कि सोमवार से प्रतिदिन धरने में जिले से ब्लाॅकवार किसान मजदूर शामिल होंगे। जिसकी रूपरेखा बैठक में तैयार की गई है। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र घुम्मन ने बताया कि 19 मई को करनाल ब्लॉक, 20 मई को इंद्री ब्लॉक, 21 मई को निसिंग ब्लॉक, 22 मई को असंध ब्लॉक, 23 मई को घरोंडा ब्लॉक, 24 मई को नीलोखेडी ब्लॉक के ग्रामीणों के जत्थे तथा 25 मई को महिलाओं का जत्था धरने पर बैठेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed