फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farmers should trust the central government: Sanjay Bhatia

किसानों को केंद्र सरकार पर भरोसा करना चाहिए : संजय भाटिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Farmers should trust the central government: Sanjay Bhatia
करनाल। किसानों को सरकार पर भरोसा करना चाहिए। सरकार लगातार किसानों के हित में फैसले ले रही है। इसके तहत ही फसलों के समर्थन मूल्य में भी बढ़ोत्तरी की गई है। यह बात वीरवार को भाजपा सांसद संजय भाटिया ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने 7 सालों में किसानों की भलाई के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जिनसे किसानों को सीधा लाभ पहुंचा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी हो, इसको लेकर कृषि मंत्रालय द्वारा नई-नई योजनाएं किसानों के हित में बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन

न्यूनतम समर्थन मूल्य का स्वागत करते हुए भाटिया ने कहा कि किसानों में फैलाए जा रहे भ्रम से निपटने के उद्देश्य से सरकार ने रबी सीजन की फसलों का एमएसपी सितंबर की शुरुआत में ही घोषित कर दिया है। उन्होंने बताया कि कृषि मंत्रालय की ओर से वर्ष 2021-22 और 2022-23 के मार्केटिंग सीजन के लिए रबी सीजन की छह प्रमुख फसलों का एमएसपी जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed