फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farmers should harvest wheat only when it is fully ripe

Karnal News: गेहूं अच्छी तरह पकने पर ही कटाई करें किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Farmers should harvest wheat only when it is fully ripe
इंद्री। अनाज मंडियों में गेहूं की आवक सीजन को मद्देनजर रखते हुए मार्केट कमेटी के सचिव जसबीर सिंह ने वीरवार को अपने कार्यालय में अनाज मंडी एसोसिएशन, अनाज मंडी इंद्री व खरीद केंद्र गढ़ी बीरबल के आढतियों के साथ बैठक की। इसमें आढ़तियों को निर्देश दिए कि वह किसानों को सलाह दें कि गेहूं की फसल को अच्छी तरह पकने पर ही कटवाएं और मंडी में फसल को साफ व सुखाकर ही लाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मंडी में पहुंचने पर किसान मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपना नाम, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, आढ़ती/फर्म का नाम रजिस्ट्री करवाने के उपरांत अपनी ट्राली का गेट पास प्राप्त करके संबंधित आढ़ती के पास लेकर आए। उन्होंने बताया कि आढती अपनी दुकान पर किसान की ढेरी आते ही उसका इंद्राज किसान का नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड व गेट पास सहित एच रजिस्टर में अनुमानित वजन सहित करना सुनिश्चित करें। मार्केट कमेटी के सचिव ने बताया कि सभी आढ़ती अपनी दुकान पर ढेरियों की नमी चैक करने के लिए नमी मीटर भी रखें। कोई भी आढती अपनी पावर मशीनें/झरनों का विद्युत कनेक्शन मार्केट कमेटी की केबल में न लगाएं तथा यह सुनिश्चित करें कि बिजली की तार नंगी व कटी हुई न हों और पावर मशीनें/झरनें को बिजली के लिए लगाई तार के ऊपर लास्टिक बैग का कवर या गरम प्लास्टिक पाइप होना चाहिए। उन्होंने बताया कि सभी आढती प्रशासन/ बोर्ड मुख्यालय की अनुमति मिलने तक सभी आढ़ती मंडी खरीद केंद्रों के अलावा मंडी में कहीं दूसरी जगह पर गेहूं ना उत्तरवाये।
विज्ञापन

इस मौके पर किसान यूनियन के प्रधान रामपाल चहल, अनाज मंडी के पूर्व प्रधान समय सिंह, ईशम सिंह, महेंद्र त्यागी, दीपक मंगला, धर्मबीर, बाबू राम, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक संदीप शर्मा, हैफेड के प्रबंधक मनीष कुमार, मंडी सुपरवाइजर संदीप कुमार सहित उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed