फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farmers said- we will give our lives, we will not leave the land

Karnal News: किसान बोले- जान दे देंगे, जमीन नहीं छोड़ेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Farmers said- we will give our lives, we will not leave the land
किसान बोले- जान दे देंगे, जमीन नहीं छोड़ेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। मुस्तफाबाद गांव में किसानों की कृषि योग्य काश्त भूमि पर रेत कारोबारियों की ओर से जबरन रेत डालने से किसानों में नाराजगी है। किसानों का आरोप है कि जिला प्रशासन की मिलीभगत से यह काम हुआ है। सभी ने कहा कि वह अपनी जान दे देंगे पर जमीन नहीं देंगे। किसानों का विरोध प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
शनिवार को आस-पास के कई गांवों से किसान एकजुट होकर समर्थन में पहुंचे। किसानों ने भारतीय किसान यूनियन का झंडा उठाकर व पगड़ी पहनकर विरोध किया। धरने की अध्यक्षता किसान नेता जोगिंदर सिंह सांगवान, संचालन जिला महासचिव सुरेंद्र सिंह बेनीवाल ने किया। उन्होंने कहा कि सोमवार को किसान जिला सचिवालय पर प्रदर्शन करेंगे और पुलिस अधीक्षक से मिलकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। किसानों ने किसान एकता जिंदाबाद, जमीन हमारी-हक हमारा के नारे लगाए।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना या कानूनी प्रक्रिया के प्रशासन ने भारी पुलिस बल और मशीनरी के साथ खेतों में घुसपैठ और कब्जा दिलवाने का प्रयास किया। जब इसकी भनक किसानों को लगी तो वे भारी संख्या में मौके पर पहुंचे और शांतिपूर्ण तरीके से इसका विरोध किया। विरोध को देखते हुए प्रशासनिक अमले को पीछे हटना पड़ा। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी भूमि पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की गई तो अब वह आंदोलन को और उग्र करेंगे। धरनारत किसानों ने कहा कि प्रशासन तत्काल इस अवैध कार्रवाई को रोके और किसानों की भूमि को किसी निजी हित के लिए न छीना जाए। इस मौके पर ईशम सिंह, जोगिंदर सिंह, सतपाल, सुरेंद्र बेनीवाल, जसमेर सिंह, विनोद राणा कालरम, महेंद्र सिंह, मंडल खेड़ा छपरा, राजकुमार, दवेंद्र सांगवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed