फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farmers got angry when the procurement did not start and staged a sit-in.

Karnal News: खरीद शुरू न होने पर भड़के किसान, दिया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 09:37 PM IST
विज्ञापन
Farmers got angry when the procurement did not start and staged a sit-in.
115.... मार्केट कमेटी के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करते किसान संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिले में शुक्रवार को भी कई अनाज मंडियों में पांचवें दिन भी धान की खरीद शुरू नहीं हो सकी लेकिन इंद्री के बाद करनाल मंडी में खरीद की शुरुआत की गई है। डिजिटल कांटे से शीघ्र खरीद शुरू करने की मांग को लेकर भाकियू के किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय गेट पर धरना देकर करीब 2 घंटे तक मुख्य कार्यालय का रास्ता बंद रख प्रदर्शन किया। सोमवार तक इलेक्ट्रॉनिक कांटे न लगाने पर मंगलवार को मंडी गेट पर तालाबंदी करने की चेतावनी दी।
हरियाणा सरकार ने 22 सितंबर से धान खरीद करने का ऐलान किया लेकिन खरीद एजेंसियां और राइस मिलर्स ने पांचवें दिन भी धान खरीदना शुरू नहीं किया तो शुक्रवार की सुबह भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के प्रदेश अध्यक्ष रतनमान किसानों के साथ करनाल मार्केट कमेटी के कार्यालय पहुंच गए। यहां मुख्य कार्यालय गेट पर धरना देकर आनेजाने का रास्ता बंद कर दिया। किसानों ने मंडी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाकियू प्रदेशाध्यक्ष ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी अधिकारी बेलगाम होकर किसानों को परेशान कर रहे हैं। सरकार के आदेशों को नहीं मान रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अगुवाई जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह घुम्मन ने की। किसानों ने मंडी बोर्ड के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आने वाले सोमवार तक अनाज मंडियों में डिजिटल कांटे लगवाने की पूर्ण रूप से व्यवस्था नही की गई तथा धान की समुचित खरीद नही की गई तो मंगलवार से मार्केट कमेटी करनाल के मुख्य द्वार पर ताला लगा कर बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला महासचिव सुरेंद्र बैनीवाल, प्रवक्ता सुरेंद्र सागवान, महताब कादियान, शाम सिंह मान, धनेतर राणा, दिलावर सिंह, राम दुरेजा, नेकी राम, राजकुमार नोतना, राजा राम, भरतरी मान, जयपाल शर्मा सहित काफी संख्या में किसान मौजूद थे। शाम को करनाल अनाज मंडी में 50 क्विंटल धान खरीदकर शुरुआत की गई है।
इधर, शुक्रवार को इंद्री अनाज मंडी में सर्वाधिक 12500 क्विंटल धान की खरीद की गई है। बयाना में भी खरीद शुरू की गई है लेकिन निसिंग, जुंडला, घरौंडा, मूनक, नीलोखेड़ी, तरावड़ी में धान की खरीद शुरू नहीं हो सकी है। जिससे यहां किसानों को अपने धान की मंडियों में रहकर रखवाली करनी पड़ रही है। खरीद एजेंसी निरीक्षकों का कहना है कि धान में नमी अधिक होने के कारण खरीद नहीं हो पा रही है।


आढ़तियों के बहकावे में न आएं किसान : रतन मान
भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने किसानों का आह्वान किया कि वह आढ़तियों के बहकावे में न आएं। किसानों की फसलों की तुलाई डिजिटल कांटों से ही बेहतर हो सकेगी। सरकार ने अनाज मंडियों में डिजिटल कांटों से तुलाई करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। किसान भी अपनी फसलों की तुलाई डिजिटल कांटों से ही करवाएं। किसी से भी डरने की जरूरत नही है। यदि कोई आढ़ती नहीं मानता है तो उसकी संबंधित मार्केट कमेटी कार्यालय में सीधी लिखित शिकायत दें।



घरौंडा अनाज मंडी में भाकियू का प्रदर्शन आज

- भारतीय किसान यूनियन के घरोंडा हलके के अध्यक्ष धनेतर सिंह राणा ने बताया कि घरौंडा अनाज मंडी में डिजिटल काटें लगवाए जाने के मामले को लेकर शनिवार को धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मंडी बोर्ड के अधिकारियों को अब तक अनाज मंडी में डिजिटल काटें न लगवाएं जाने का कारण भी पूछा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed