{"_id":"66835e6cf58da10be008b359","slug":"farmers-demand-lifting-of-ban-on-rice-export-karnal-news-c-18-knl1008-421603-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: किसानों ने की चावल निर्यात पर लगी रोक हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: किसानों ने की चावल निर्यात पर लगी रोक हटाने की मांग
विज्ञापन
भाकियू की किसान पंचायत में किसानों ने मांगों के समर्थन में की नारेबाजी
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सोमवार को अर्जुन नगर स्थित किसान भवन में आयोजित भाकियू की पंचायत में चावल के निर्यात पर लगी पाबंदी को हटाने का मुद्दा उठाया गया है। साथ ही चावल के निर्यात पर लगाई गई 20 प्रतिशत निर्यात ड्यूटी को तुरंत प्रभाव से खत्म करने की मांग की गई। मांगों के समर्थन में किसानों ने नारेबाजी भी की।
किसान नेता सूबे सिंह राणा की अध्यक्षता में हुई पंचायत में भाकियू प्रदेशाध्यक्ष रतन मान ने कहा कि चावल के निर्यात पर लगाई गई पाबंदी से किसानों को अपना धान की बिक्री करने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि व्यापारी अपने हिसाब से धान की फसल की खरीद करेगा। जिसका सीधा नुकसान धान उत्पादक को होगा।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने किसानों की मांग को स्वीकार नहीं किया गया तो किसान लामबंद होकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। पंचायत में भाकियू चेयरमैन यशपाल राणा, वरिष्ठ किसान नेता प्रेमचंद शाहपुर, जिला महासचिव सुरेंद्र बेनीवाल, प्रवक्ता सुरेंद्र सांगवान आदि ने अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन
इसमें करनाल स्थित किसान भवन की देखरेख के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। इसमें प्रमुख तौर पर नीलोखेड़ी ब्लॉक से सूबे सिंह राणा, करनाल ब्लॉक से राजकुमार नोतना, घरौंड़ा ब्लॉक से सुरेश कुमार, निसिंग से यशपाल राणा, इंद्री ब्लॉक से दिलावर सिंह को नामित किया गया है। हर महीने की मासिक बैठक में कमेटी की ओर से किसानों के सामने लेखा-जोखा पेश किया जाएगा।
खेतों में पौधरोपण अवश्य करें किसान
पंचायत में धान रोपाई करने वाले किसानों को सलाह देते हुए चेयरमैन यशपाल राणा ने कहा कि सभी किसान अपने खेतों में इस बार पांच पौधे अवश्य लगाएं, क्योंकि वातावरण प्रदूषित होने के साथ-साथ खेतीबाड़ी पर भी ग्लोबल वार्मिंग का विपरित असर पड़ रहा है।