{"_id":"6883cfb20e80894ac908d6d4","slug":"farmers-created-ruckus-over-black-marketing-of-fertilizer-karnal-news-c-18-knl1008-700646-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: खाद की कालाबाजारी को लेकर किसानों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: खाद की कालाबाजारी को लेकर किसानों ने किया हंगामा
विज्ञापन
करनाल। नई अनाज मंडी में शुक्रवार को किसानों ने खाद की कालाबाजारी के विरोध में हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसानों को शांत किया। पुलिस ने कृषि विभाग के अधिकारी को भी सुरक्षा की दृष्टि से अपने साथ ले गई।
नई अनाज मंडी में खाद की एक दुकान पर सुबह से ही किसानों की कतार लगी थी। एक किसान को अधिक कट्टे दिए जाने पर अन्य लोग भड़क गए। मौके पर कृषि विभाग के अनुबंध पर लगा कर्मचारी खाद बंटवा रहा था। किसानों ने उस पर दुकानदार से मिलीभगत करके कालाबाजारी कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने मौके पर जाकर किसानों को शांत किया और खाद का वितरण कराया।
भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम ने बताया कि किसानों के साथ धोखा करने वाले व्यापारियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। करनाल की नई अनाजमंडी में कृषि विभाग के अधिकारी के साथ मिलकर खाद की कालाबाजारी करते करते हुए एक व्यापारी को किसानों ने मौके पर पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। बहादुर मेहला ने कहा कि पूरे हरियाणा में इसी प्रकार से खाद घोटाला किया जा रहा है। व्यापारियों कालाबाजारी कर रहे हैं और अधिकारी उनका साथ दे रहे हैं। किसानों को खाद दिलवाने के लिए सडक़ों पर उतरकर प्रदर्शन भी करने पड़े तो यूनियन पीछे नहीं हटेगी।
विज्ञापन
इधर उपनिदेशक (कृषि) डॉ.वजीर सिंह ने बताया कि विभाग के कांट्रेक्ट पर रखे कर्मचारी को पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से अपने साथ ले गई थी। आज ही 60 हजार यूरिया के कट्टे आए हैं, तीन चार दिनों में पर्याप्त खाद उपलब्ध हो जाएगी।