फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farmers blocked the highway, tried to reach CM's residence

Karnal News: किसानों ने हाईवे किया जाम, सीएम आवास पहुंचने का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 02:48 AM IST
विज्ञापन
Farmers blocked the highway, tried to reach CM's residence
- शाहबाद में हुए लाठीचार्ज के विरोध में भड़के, चौगामा और जयसिंहपुरा में रात को सड़कों पर आए किसान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल/इंद्री/जलमाना। कुरुक्षेत्र के शाहबाद में सूरजमुखी खरीद को लेकर बुलाई गई पंचायत में किसानों पर हुए लाठीचार्ज का करनाल में भी विरोध हुआ। मंगलवार की रात कुछ किसानों के मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचकर विरोध जताने की सूचना के बाद मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई। वहीं, इंद्री क्षेत्र के चौगामा और असंध क्षेत्र के जयसिंहपुरा गांव में किसानों ने हाईवे जाम कर दिया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर लाठीचार्ज की निंदा की।
बताते हैं कि कुछ किसानों ने देर रात मुख्यमंत्री आवास पर जाकर नाराजगी जताने की कोशिश की, लेकिन किसानों के पहुंचने की सूचना पर पुलिस सतर्क हो गई। थाना प्रभारी रामनगर जगबीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास पर कोई किसान नहीं पहुंचा है, किसानों को हिरासत में लेने की बात अफवाह है। सतर्कता बरती जा रही है। वहीं, एक किसान नेता ने दावा किया कि कुछ किसान मुख्यमंत्री आवास की ओर जा रहे थे, लेकिन उन्हें वहां पहुंचने से पहले ही रोक लिया गया। पुलिस ने किसानों को पकड़ भी लिया लेकिन पुलिस उन्हें कहा ले गई है, ये पता नहीं है।
विज्ञापन

इधर, मंगलवार की रात करनाल-यमुनानगर हाईवे वाया गढ़ी बीरवल पर स्थित चौगामा गांव में देर रात भाकियू (चढ़ूनी) के नेता मंजीत लालर की अगुवाई में किसानों ने जाम लगा दिया। मंजीत लालर ने कहा कि शाहाबाद (कुरुक्षेत्र) में सूरजमुखी की खरीद को लेकर किसान प्रदर्शन कर रहे थे। छह घंटे से नेशनल दिल्ली अमृतसर हाईवे जाम किया हुआ था। शाम को करीब सात बजे सरकार ने निहत्थे किसानों पर लाठियां बरसाईं। जिसे लेकर किसानों में गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात नौ बजे गांव चौगामा में जाम लगाया गया। जिससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। किसानों ने एलान किया कि जब तक सूरजमुखी की खरीद शुरू नहीं होती ऐसे ही आंदोलन जारी रहेगा। जाम लगाने वालों में मनजीत चौगावा, छबेग सिंह, राजकुमार, जसबिर, राजेश, बलिंद्र,जय भगवान, निर्मल शामिल रहे।
दो घंटे तक डटे रहे किसान
इधर, भाकियू (सर छोटूराम) के नेता छत्रपाल सिंधड़ के नेतृत्व में देर रात किसानों ने करनाल-असंध नेशनल हाईवे 709ए पर जयसिंहपुरा गांव के पास जाम लगा दिया। किसानों ने कहा कि शाहाबाद में किसानों पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की। यहां किसानों ने दो घंटे से अधिक समय तक मार्ग जाम रखा। जिससे लोगों को काफी असुविधा भी हुई। मौके पर थाना प्रभारी भी भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। किसानों को समझाने का भी प्रयास किया। लेकिन किसान तय समय से पहले जाम खोलने को तैयार नहीं हुए। किसानों में नीलू, विक्रम, सत्यवान सिंधड़, परवार सिंह, प्रेम सिंह, प्रदीप सिंह आदि कई किसान शामिल रहे।


- इंद्री के कार्यकारी थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि किसानों से बातचीत की जा रही है। जल्द जाम खुलवा दिया जाएगा। जिसके बाद आवाजाही सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed