फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farmers are worried as they are not getting a fair price for their mustard crop.

Karnal News: सरसों की फसल के नहीं मिल रहे वाजिब दाम, किसान परेशान

Fri, 27 Feb 2026 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 27 Feb 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Farmers are worried as they are not getting a fair price for their mustard crop.
इंद्री अनाज मडी में सरसों को सुखाता मजदूर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



इंद्री। रबी सीजन की प्रमुख तिलहन फलस सरसों की खेती करने वाले किसान परेशान है। मंडी में नई फसल की आवक बढ़ने से दामों में भारी गिरावट आ गई है, जिससे उत्पादन लागत के मुकाबले किसानों को घाटा हो रहा है। इंद्री और आसपास के क्षेत्रों में सैकड़ों किसान अपनी उपज एमएसपी से नीचे दामों पर बेचने को मजबूर है। हालात ये है कि सीजन की शुरुआत में पीली सरसों 7000-7500 रुपये प्रति क्विंटल और काली सरसों 6000-6500 रुपये तक बिक रही थी लेकिन अब भाव गिरकर 6200-6800 रुपये प्रति क्विंटल रह गए हैं। इंद्री मंडी में न्यूनतम भाव 5800-6000 रुपये तक सिमट गया है, जो एमएसपी 6200 रुपये से भी नीचे है।
- सरकारी खरीद में देरी से दाम गिरे
किसान ऊधमसिंह, रिषिपाल, चमन लाल, पवन, विजय ने कहा कि सरकारी खरीद 23 मार्च से शुरू होने की संभावना है। सरकारी खरीद में देरी से व्यापारी कम दामों पर खरीद रहे हैं, जिससे 500-700 रुपये प्रति क्विंटल का नुकसान हो रहा।
विज्ञापन


- सरकारी खरीद पर उम्मीदें

केंद्र सरकार ने रबी 2026-27 के लिए मूल्य समर्थन योजना के तहत हरियाणा सहित 11 राज्यों में चना, मसूर व सरसों की एमएसपी पर खरीद मंजूर की है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को एमएसपी लाभ सुनिश्चित करने का भरोसा दिया है। अब किसानों को सरकारी खरीद से फसल की लागत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed