{"_id":"62fc01d11c7ab065612bcaee","slug":"farmer-s-son-selected-in-indian-junior-volleyball-team-karnal-news-knl118013659","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के बेेटे का भारतीय जूनियर वॉलीबॉल टीम में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के बेेटे का भारतीय जूनियर वॉलीबॉल टीम में चयन
विज्ञापन
68: अंडर 18 जूनियर भारतीय टीम में चयनित खिलाड़ी शेखर टूरन।
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। असंध के पंच गांव पोपड़ा निवासी किसान का बेटा शेखर टूरन भारतीय वॉलीबॉल टीम की अंडर-18 जूनियर टीम में दमखम दिखाएगा। शेखर का भारतीय जूनियर वॉलीबॉल टीम में चयन हो गया है। शेखर के जूनियर वॉलीबॉल टीम में चयन होने पर उनके परिजनों के साथ-साथ ग्रामीणों में भी खुशी की लहर है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव के एक साधारण से किसान के बेटे ने अपने खेल में निखार लाकर देश की जूनियर वॉलीबॉल टीम में जगह पक्की कर ली। यह सभी के लिए गर्व की बात है। ग्रामीणों ने बताया कि शेखर के परिवार का खेलों से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। हाल ही में हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम को चांदी दिलाने वाले शेखर अपने चयन के बाद ईरान के तेहरान में चल रही एशियन वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए 15 अगस्त को रवाना हुए। 16 अगस्त को टीम ने रोमांचक मुकाबले में थाईलैंड को मात दी और अब भारतीय जूनियर टीम 18 अगस्त को कोरिया की टीम से मुकाबला जीतने को बेकरार है।
सीनियर वॉलीबॉल टीम से खेलकर पदक जीतना लक्ष्य
असंध के पंच गांव पोपड़ा निवासी शेखर के पिता किसान रामफल टूरन ने बताया कि खेती-किसानी के अलावा उन्हें खेलों की अधिक जानकारी नहीं थी। शेखर चोरकारसा के स्कूल से प्राथमिक शिक्षा प्राप्त कर रहा था। तभी से उसने खेल प्रशिक्षक प्रवीण के नेतृत्व में वॉलीबॉल खेलना शुरू किया। शेखर की पहचान उसकी फूर्ति और उसकी लंबाई है। शेखर के बेहतर प्रदर्शन के चलते भारतीय खेल प्राधिकरण कुरुक्षेत्र में चयन कर लिया गया। फिलहाल शेखर कक्षा 12वीं का छात्र है और कुरुक्षेत्र में ही खेल के साथ-साथ पढ़ाई भी कर रहा है। शेखर के मामा अरविंद्र मेहला ने बताया कि दो भाई और बहन से छोटा शेखर का सपना देश की सीनियर वॉलीबॉल टीम की ओर से खेलकर देश को पदक दिलाना है। कोच राहुल सांगवान के नेतृत्व में गई टीम का लक्ष्य प्रतियोगिता को जीतना है। टीम 28-29 अगस्त को वतन वापसी करेगी।