फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farmer leader Dallewal's condition is serious: Sheri

किसान नेता डल्लेवाल की स्थिति गंभीर:शेरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Farmer leader Dallewal's condition is serious: Sheri
असंध। हरियाणा किसान कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष शेर प्रताप शेरी ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की स्थिति गंभीर बताते हुए कहा कि आज उनके आमरण अनशन का 22वां दिन है। यदि डल्लेवाल को कुछ भी होता है तो पूरे देश के किसान सडकों पर उतरने को मजबूर होंगे। जिसका खामियाजा सरकार को भुगतान पडेगा। शेरी ने कहा कि अन्नदाता को दिल्ली जाने से रोकना अप्रजातांत्रिक है और कांग्रेस पार्टी का अन्नदाता को पूरा समर्थन है।
विज्ञापन

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि देश व प्रदेश में शासित भाजपा सरकार अपने अन्नदाता,मजदूर,आढ़ती विरोधी फैसलों को जनता पर थोप रही है और आजकल गेहूं का मूल्य 3200 प्रति क्विंटल है और 3700 रुपये प्रति क्विंटल आटा बिक रहा है लेकिन अन्नदाता को 2200 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं का मूल्य मिल रहा है। जिसके चलते मुनाफा खोर भारी लाभ ले रहे हैं और अन्नदाता का शोषण कर रहे हैं। शेर प्रताप सिंह ने कहा कि अन्नदाता को दिल्ली जाने का रास्ता दिया जाना चाहिए और उनकी सभी मांगो को सरकार को मानना चाहिए। शेरी ने कहा कि एमएसपी पर फसल खरीद,अन्नदाता का कर्जा माफ,खेतों के बिजली बिल माफ,अन्नदाता को 60 वर्ष की आयु के पश्चात पेंशन और अन्नदाता का खेत में दुर्घटना संबंधित विशेष बीमा होना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed