फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farmer injured in lathi charge dies under suspicious circumstances

लाठीचार्ज में चोटिल किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
Farmer injured in lathi charge dies under suspicious circumstances
लाठीचार्ज में चोटिल किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन

घरौंडा। बसताड़ा टोल पर शनिवार को किसानों पर हुए लाठीचार्ज में घायल किसान सुशील काजल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार शनिवार रात वह घर पहुंचने के बाद सो गया था लेकिन सुबह मृत मिला। रविवार को गांव में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
करनाल में शनिवार को भाजपा की प्रदेशस्तरीय बैठक की सूचना पर विरोध के लिए किसान बसताड़ा टोल पर एकत्रित हुए थे। यहां से वह भाजपा के कार्यक्रम स्थल की ओर से कूच करने की तैयारी कर रहे थे। तभी पुलिस की ओर से किए गए लाठीचार्ज में गांव रायपुर जाटान निवासी किसान सुशील काजल को भी चोट लगी थी।
विज्ञापन

सुशील काजल के बेटे साहिल ने बताया कि उनके पिता शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे घर पहुंचे थे। उनके सिर में गुम चोटें थीं और कपड़ों पर खून के छींटे पड़े थे। उसने पिता से पहले दवाई लेने की बात कही, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। रात को कई बार कहने के बावजूद उन्होंने खाना भी नहीं खाया। रविवार सुबह आठ बजे तक जब वह नहीं उठे तो उन्हें जगाने पहुंचे, जहां उनकी मृत्यु हो चुकी थी। साहिल ने बताया कि उसके पिता पिछले नौ माह से बसताड़ा टोल पर चल रहे किसान आंदोलन में जा रहे थे। दिल्ली बार्डर पर बड़ा आंदोलन होता था तो वहां पर भी वह अक्सर पहुंचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी गंगाराम पूनिया बोले -
जिस किसान की मौत हुई है, उसके बारे में उन्हें जब सूचना मिली तब तक परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। यदि किसान की लाठीचार्ज के दौरान लगी चोट से मौत होती तो परिजन पुलिस के पास आते और शिकायत दर्ज कराते। साथ ही उसका पोस्टमार्टम भी कराते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed