{"_id":"66a05d5008b19df47d0212f6","slug":"farmer-dies-in-accident-karnal-news-c-18-knl1008-436741-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हादसे में किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हादसे में किसान की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कैथल रोड पर दादूपुर गांव के समीप एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार किसान को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
दादूपुर निवासी मृतक अमित के दादा ने बताया कि अमित की कुछ साल पहले शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। वह सोमवार धान में पानी देने बाइक पर गया था। जब वह घर आ रहा था तो कैथल रोड पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई है। इस हादसे का कारण लोगों ने लाइट न होना बताया है। लोगों का कहना है कि करनाल -कैथल स्टेट हाइवे पर अंधेरा रहता है। यहां स्ट्रीट लाइट नहीं है। अंधेरे के कारण अक्सर हादसे होते हैं। ग्रामीणों ने स्ट्रीट लाइटें लगवाने की मांग की है।