फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farewell to Ganpati after being drenched in color

रंग-गुलाल से सराबोर होकर गणपति को दी विदाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Farewell to Ganpati after being drenched in color
सूर्या मंदिर के सामने पश्चिमी यमुना नहर में गणपति जी का विसर्जन करते श्रद्धालु। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। रविवार को पूरा दिन गणपति बप्पा के नाम रहा। अलग-अलग स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणपति को लेकर पश्चिमी यमुना नहर पर पहुंचे और गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष के बीच विसर्जन कर विघ्नविनाशक को विदाई दी।
यूं तो जिलेभर में गणेश पंडालों पर सुबह से गणपति बप्पा की धूम रही। सुबह से ही अलग-अलग स्थानों से रंग और गुलाल के बीच गणपति यात्राएं शुरू हुईं और जयकारों के साथ दोपहर बाद गणपति विसर्जन के लिए पश्चिमी यमुना नहर पर पहुंची। यहां का माहौल गणपतिमय हो गया। बड़ी संख्या में यहां श्रद्धालु गणपति को विदाई देने पहुंचे।
विज्ञापन

छठ पर्व सेवा समिति मंडल (सूर्य मंदिर) के तत्वावधान में भी बड़ी संख्या में लोगों ने गणपति का विजर्सन किया और प्रसाद का वितरण किया। सूर्य मंदिर के सेवादारों ने यहां व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया। सूर्य मंदिर के प्रधान सुरेश कुमार यादव ने कहा कि गणेश विसर्जन अनंत चतुर्दशी के दिन करने का विधान है। भाद्र शुक्ल चतुर्थी से गणेश पूजन आरंभ करके चतुर्दशी को गणपति के विसर्जन का विधान शास्त्रों में बताया गया है। श्रीगणेश शुभ और लाभ प्रदान करने वाले देवता हैं, मंगलमूर्ति और विनायक हैं। विनायक की विदाई बहुत ही आनंदपूर्वक और शुभ विधि विधान से करने की परंपरा रही है। मौके पर अर्जुन, उमेश चौहान, राम विलास, मुंशी, शत्रुघन, सोगारथ, घनश्याम, दिवाकर आदि कई प्रमुख लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed