{"_id":"6830ddb6ddaa563b15035d75","slug":"family-identity-card-is-necessary-for-admission-in-colleges-karnal-news-c-18-knl1008-653390-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कॉलेजों में दाखिले के लिए परिवार पहचान पत्र जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कॉलेजों में दाखिले के लिए परिवार पहचान पत्र जरूरी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कॉलेजों में स्नातक में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस बार उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने दाखिले के लिए परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) को अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में हरियाणा के विद्यार्थी बिना परिवार पहचान पत्र के आवेदन नहीं कर सकेंगे। निदेशालय की ओर से इसी के आधार पर आवेदकों के परिवार की आय सत्यापित की जाएगी।
आवेदन के लिए इस बार कुल 14 तरह के दस्तावेजों की जरूरत है। विदित हो कि सोमवार से कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब पोर्टल खुला होने से विद्यार्थी भी फार्म भरने लगे हैं। शुक्रवार को सैकड़ों विद्यार्थियों ने आवेदन फार्म भरा। कई विद्यार्थी बिना परिवार पहचान पत्र के ही दाखिला फार्म भरने के लिए पहुंच गए थे, ऐसे में बिना नंबर के फार्म नहीं भर पाए।
उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से नौ जून तक विद्यार्थियों के लिए दाखिले का आवेदन फार्म भरने का दिन निर्धारित किया गया है। राजकीय कॉलेज के दाखिला नोडल अधिकारी डॉ. रीतू जागलान का कहना है कि कॉलेजों की ओर से भी विद्यार्थियों को अपने दस्तावेज तैयार रखने के निर्देश दिए गए। ताकि आवेदन फार्म भरने के दौरान कोई परेशानी न आए। क्योंकि एक फार्म भरने में करीब 20 से 25 मिनट का समय लगता है।
विज्ञापन
फार्म में कुछ जानकारी नहीं बदली जा सकेंगी
सोमवार से दाखिले के लिए प्रक्रिया शुरू होते ही विद्यार्थी कॉलेजों में पहुंचना शुरू हो गए थे। राजकीय महिला महाविद्यालय के दाखिला नोडल अधिकारी डॉ. दीपक शर्मा ने बताया कि इस बार केवल ऑनलाइन ही पंजीकरण किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक विद्यार्थी 100 रुपये पंजीकरण शुल्क देना होगा। पोर्टल पर विद्यार्थियों को हिदायत है कि वे पंजीकरण के समय अपना नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी ध्यानपूर्वक भरें, एक बार दर्ज होने के बाद इन्हें बदला नहीं जा सकता।
इन दस्तावेजों की जरूरत
पासपोर्ट साइज फोटो की स्कैन कॉपी। हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी। 10वीं और 12वीं की मार्कशीट। माइग्रेशन सर्टिफिकेट सिर्फ हरियाणा बोर्ड विद्यार्थियों के लिए। कैरेक्टर सर्टिफिकेटष परिवार पहचान पत्र, बैंक खाते की पासबुक प्रति। एनएसएस/एनसीसी/भारत स्काउट एंड गाइड/खेल प्रमाणपत्र (यदि है तो)। हरियाणा स्थायी निवास प्रमाणपत्र आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, गैप ईयर प्रमाणपत्र (यदि है तो)।
स्नातक में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थी समय रहते फार्म भर लें। इस बार आवेदन के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य किया गया है। - डॉ. अनिता जून, जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी।