{"_id":"660a258056bdbb2f900bfac6","slug":"facilities-of-buniyaad-centers-will-increase-digital-equipment-will-be-available-karnal-news-c-18-knl1008-358627-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बुनियाद केंद्रों की बढ़ेंगी सुविधाएं, मिलेंगे डिजिटल उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बुनियाद केंद्रों की बढ़ेंगी सुविधाएं, मिलेंगे डिजिटल उपकरण
विज्ञापन
- कैमरा, पीसी, यूपीएस, माइक्रोफोन आदि खरीदे जाएंगे, 2.30 लाख रुपये की राशि प्रत्येक केंद्र को जारी
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए संचालित बुनियाद केंद्रों पर अब सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। नए कमरों के निर्माण और ड्यूल डेस्क के बाद अब इन केंद्रों में डिजिटल उपकरण स्थापित किए जाएंगे। शिक्षा विभाग की ओर से कैमरा, पीसी, यूपीएस, बैटरी और माइक्रोफोन आदि की खरीद को लेकर योजना बना ली गई है। इसके साथ ही प्रदेश के लिए 2.37 करोड़ रुपये का बजट भी जारी किया है।
प्रदेश में 103 बुनियाद केंद्र संचालित हैं। वर्तमान में प्रदेश के बुनियाद केंद्र स्कूल के कमरों में चल रहे हैं। इन केंद्रों के लिए पिछले दिनों स्कूलों में ही अलग से कमरे बनवाए गए। अब यहां संसाधन बढ़ाने के लिए काम शुरू हो चुका है। करीब एक माह पहले यहां के लिए ड्यूल डेस्क खरीद के लिए बजट जारी किया गया था। अब कई डिजिटल उपकरण खरीदने के लिए राशि आवंटित हुई है। प्रत्येक केंद्र को 2.30 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। इसके बाद केंद्र में एलईडी और टू-वे कॉम्यूनिकेशन सिस्टम भी नया लगाने की योजना है।
हिसार को सर्वाधिक 13.80 लाख रुपये जारी
प्रदेश में सबसे ज्यादा छह केंद्र हिसार में चल रहे हैं। यहां के लिए 13.80 लाख रुपये का बजट दिया गया है। इसके अलावा पांच केंद्रों वाले जिलों में अंबाला, भिवानी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा और यमुनानगर को 11.50 लाख रुपये प्रत्येक जिले को मिले हैं। वहीं चार केंद्र वाले जिलों में झज्जर, महेंद्रगढ़, नूंह और सोनीपत को 9.20 लाख व तीन केंद्र वाले जिलों में चरखीदादरी और पलवल को 6.90 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है।
विज्ञापन
-- -
इस पर इतनी राशि होगी खर्च
उपकरण
राशि
पीजीजेड कैमरा
88500
मिनी पीसी
59000
यूपीएस और बैटरी
47200
वायरलेस माइक्रोफोन
23600
स्थापित करने का खर्च
11800
जिले में यहां चल रहे बुनियाद केंद्र
खंड
स्कूल
करनाल
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल मॉडल टाउन
असंध
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय असंध
इंद्री
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंद्री
नीलोखेड़ी पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नीलोखेड़ी
घरौंडा
राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय घरौंडा
बुनियाद केंद्रों में डिजिटल उपकरण खरीदने के लिए विभाग की ओर से निर्देश मिले हैं। प्रत्येक केंद्र को करीब 2.30 लाख रुपये की राशि भी जारी की गई है। उपकरणों की खरीद जीईएम पोर्टल के माध्यम से होगी। इसके लिए स्कूल प्रबंधक समिति समन्वय करेगी।
- दीपक वर्मा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ एवं नोडल अधिकारी