फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Explosive material recovered in Karnal Kala Rana Gang

काला राणा गैंग की बड़ी साजिश फेल: करनाल में STF को मिली सफलता; बरामद किए हैंड ग्रेनेड और IED

Thu, 27 Nov 2025 06:58 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 27 Nov 2025 06:58 PM IST
सार

लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के सहायक काला राणा गैंग के सक्रिय सदस्य अमर सिंह की निशानदेही पर पुलिस ने करनाल की कर्ण लेकर के पास दो हैंड ग्रेनेड और एक आईईडी बरामद किया है।

विज्ञापन
Explosive material recovered in Karnal Kala Rana Gang
काला राणा गैंग का सदस्य, अमर सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

एसटीएफ यूनिट करनाल को बड़ी  सफलता मिली है। लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के सहायक काला राणा गैंग के सक्रिय सदस्य अमर सिंह की निशानदेही पर पुलिस ने करनाल की कर्ण लेकर के पास दो हैंड ग्रेनेड और एक आईईडी बरामद किया है। एसटीएफ करनाल के इंचार्ज, निरीक्षक दीपेंद्र सिंह के नेतृत्व मे एसटीएफ यूनिट करनाल की टीम ने कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर एक गाड़ी में सवार आरोपी अमर सिंह को 25 नवंबर को एक अवैध विदेशी पिस्तौल के साथ करनाल के इंद्री रोड से काबू किया था और उसके खिलाफ सदर थाने में केस दर्ज करवाया गया था। 

विज्ञापन


आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने की कार्रवाई

आरोपी अमर सिंह को विधिनुसार गिरफ्तार करके 26 नवंबर को आरोपी को अदालत में पेश करके छह दिन का रिमांड लेकर पुलिस ने हिरासत में लिया। 27 नवंबर की सुबह पुलिस ने आरोपी अमर सिंह से गहनता से पूछताछ की तो पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अमर सिंह कुछ दिनों पहले विस्फोटक सामग्री और हैंड ग्रेनेड से किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए अपनी गैंग के लीडर के कहे अनुसार करनाल लेकर आया था जिसको उसने एक कट्टे में डालकर करनाल में ही छिपा दिया था ताकि समय आने पर निकाल कर बड़ी साजिश को अंजाम दिया जा सके। 
विज्ञापन


टली बड़ी साजिश

इस पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ इकाई करनाल की टीम ने आरोपी अमर सिंह की निशानदेही पर गुरुवार सुबह कर्ण लेक से थोड़ा पीछे गांव झींझाडी हाईवे के साथ खाली पड़ी जगह से जमीन खोद कर एक कट्टा प्लास्टिक में रखे दो जिंदा हैंड ग्रेनेड व आईईडी बरामद किए। एफएसएल की टीम और बम निरोधक टीम को बुलाकर विस्फोटक को डिफ्यूज किया गया। इस तरह से बड़ी साजिश टल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: Haryana: करनाल की कर्ण लेक के पास मिली विस्फोटक सामग्री, दो ग्रेनेड और एक आईईडी बरामद, टली बड़ी साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed