फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Explosive material found near  Karna Lake in Karnal

Haryana: करनाल की कर्ण लेक के पास मिली विस्फोटक सामग्री, दो ग्रेनेड और एक आईईडी बरामद, टली बड़ी साजिश

Thu, 27 Nov 2025 12:57 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 27 Nov 2025 12:57 PM IST
सार

हरियाणा के करनाल में दो ग्रेनेड और एक आईईडी मिला है। कर्ण लेक के पास ये विस्फोटक सामग्री मिली है। पुलिस को मामले की सूचना दी गई। फिलहाल बड़ी साजिश होने से टल गई और सभी विस्फोटकों को डिफ्यूज कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Explosive material found near  Karna Lake in Karnal
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के करनाल में NH-44 हाईवे के पास स्थित प्रसिद्ध कर्ण लेक के नजदीक गुरुवार सुबह अचानक हड़कंप मच गया। यहां संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिलने की सूचना पुलिस को मिली। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े 11 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को एक कॉल मिली, जिसमें बताया गया कि कर्ण लेक क्षेत्र में विस्फोटक जैसी कोई वस्तु पड़ी है। सूचना मिलते ही करनाल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत क्षेत्र को घेरकर यातायात को रोक दिया, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

विज्ञापन


पुलिस को मिले दो ग्रेनेड और एक आरडीएक्स

विज्ञापन




कर्ण लेक के आसपास इलाके को किया गया सील

विस्फोटक मिलने की खबर फैलते ही इलाके में दहशत फैल गई। कर्ण लेक एक लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट होने के कारण यहां आमतौर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहते हैं। लेकिन पुलिस और प्रशासन की तत्परता के चलते लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया और पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया।

पुलिस शाम चार बजे करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस 

फिलहाल इस बात की जांच जारी है कि ये विस्फोटक सामग्री यहां कैसे और किसने रखी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए करनाल पुलिस ने बताया है कि शाम करीब चार बजे इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी, जिसमें अब तक की जांच और आगे की कार्रवाई के बारे में जानकारी दी जाएगी। बता दें कि हरियाणा के सिरसा में बीते कल बुधवार को महिला थाने के बाहर भी ग्रेनेड से हमला किया गया। हालांकि इस हमले में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं, गुरुवार सुबह करनाल में विस्फोट सामग्री मिली।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed