{"_id":"6739194f0b1663731602b2a7","slug":"experience-true-happiness-in-songs-and-music-renu-didi-karnal-news-c-18-knl1008-520585-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीत-संगीत में सच्ची खुशी का करें अनुभव : रेणु दीदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीत-संगीत में सच्ची खुशी का करें अनुभव : रेणु दीदी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मूनक। राजपूत धर्मशाला में ब्रह्मकुमारीज की ओर से आध्यात्मिक गीत संगीत के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रेणु दीदी ने कहा कि आज के तनाव भरे जीवन में लोगों के लिए खुशी गुम होती जा रही है। ऐसे में गीत संगीतों द्वारा मानस अपने जीवन में सच्ची खुशी व आनंद का अनुभव कर सकता है। आध्यात्मिक विद्यालय मूनक में अच्छा काम कर रहा है। सबको यहां आकर मेडिटेशन सीखना चाहिए।
इस अवसर पर पंजाबी गायक ओमप्रकाश पठानकोट ने झूठ मत बोलो, रब मिलाया मेनू मेरा प्यार रब आदि अगीत गाकर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विधायक योगेंद्र राणा ने कहा की आत्म चिंतन और योग से मानसिक शांति मिलती है। सतीश गोयल ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए ब्रह्माकुमारी संस्था का योगदान अतुलनीय है। इस दौरान देवेंद्र राणा, सतपाल राणा, संदीप, जितेंद्र खुराना, वीरेंद्र वालिया, आनंद कुमार, सुमन, रेनू आदि ने भाग लिया।