फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Example presented by new idea, now the model will be ready

नए आइडिया से पेश की मिसाल, अब मॉडल करेंगे तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Example presented by new idea, now the model will be ready
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। विद्यार्थियों की विज्ञान में रुचि बढ़े और उनकी प्रतिभा से कुछ नया आविष्कार हो, इसके लिए सरकार की ओर से इंस्पायर अवार्ड मानक योजना शुरू की गई है। जिसमें जिले के विभिन्न विद्यार्थियों ने विज्ञान के नए प्रयोगों पर आधारित अपने आइडिया दिए थे। इनमें से मिसाल पेश करने वाले 36 विद्यार्थियों के आइडिया का चयन हुआ है, जो अब अपने आइडिया को सिरे चढ़ाने के लिए मॉडल तैयार करेंगे।
खास बात ये है कि इस योजना में सरकारी स्कूलों के सबसे अधिक विद्यार्थी ही अपनी काबिलियत दिखा रहे हैं। जिले में करनाल से 36 विद्यार्थियों का चयन बेहतरीन आइडिया के लिए हुआ है। इसमें 22 विद्यार्थी राजकीय विद्यालय के हैं। जबकि 10 प्राइवेट स्कूल व 4 विद्यार्थी केंद्रीय विद्यालय के हैं। इन विद्यार्थियों को सरकार की ओर से 10 हजार रुपये अवॉर्ड राशि के रूप में मॉडल तैयार करने के लिए दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. सुशील कुमार का कहना है कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को भविष्य में और अधिक मजबूती देने के लिए भारत सरकार की ओर से इंस्पायर अवार्ड मानक योजना की शुरुआत की गई है। यह योजना विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच उपलब्ध करवाने का कार्य कर रही है। योजना के तहत प्रत्येक विद्यालय के विद्यार्थियों को वैज्ञानिक बनने का अवसर मिलता है। इससे विद्यार्थी अपनी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बना सकता है। विजेताओं को जापान तक जाने का मौका मिलता है। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित प्रतिभागी के मॉडल को आईआईटी व एनटीए प्रतिष्ठित संस्थानों के तकनीकी प्रतियोगिता में दिखाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विद्यार्थियों के आइडिया का हुआ चयन
चयनित 36 विद्यार्थियों में हरनीत कौर, सावन, आशीष कुमार, सावन, तान्या, पायल, अंकित, अनस खान, अरजू, आशीष, नैना, मीनाक्षी, आरती, शेखर, महक, शिवम शर्मा, खुशी, आदित्य, माधव मदान, मानसा, ध्रुविका, सानिया, हिमांशी, ओविया, अमन, दिनेश कुमार, गरवीत, स्वारित, हरी, नेहा, महक प्रीत, अंशिका, चेतन, अंजली, योगेश कुमार और मनीषा शामिल हैं।

36 विद्यार्थियों का योजना के तहत आइडिया श्रेष्ठ रहा है। अब इन्हें मॉडल तैयार करना होगा। प्रतियोगिता में देश भर से विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। चयनित विद्यार्थियों को मॉडल तैयार करने के लिए 10-10 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। जोकि उनके बैंक खातों में आएगी।
- राजपाल चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी, करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed