फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Exam material reached the centres, class 12th exam will be held today

Karnal News: केंद्रों पर पहुंची परीक्षा सामग्री, आज होगी कक्षा 12वीं की परीक्षा

Thu, 27 Feb 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 27 Feb 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Exam material reached the centres, class 12th exam will be held today
करनाल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आज कक्षा 12वीं की पहली परीक्षा अंग्रेजी विषय की होगी। जिले में बनाए 79 परीक्षा केंद्रों के अधीक्षकों को नियुक्त कर दिया गया है। साथ ही इन्हें परीक्षा सामग्री भी वितरित कर दी गई है।
विज्ञापन

इधर, हरियाणा बोर्ड की ओर से डेटशीट में भी थोड़ा बदलाव किया गया है। निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए एक मार्च को होने वाली परीक्षा को आगे बढ़ा दिया गया है। ऐसे में कुछ परीक्षाओं के दिन भी बदले हैं। संशोधित डेटशीट के अनुसार, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होकर 29 मार्च तक चलेंगी।
विज्ञापन

इसके अलावा कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 28 फरवरी से लेकर 19 मार्च तक आयोजित होंगी। इनमें केवल विषयों को आगे पीछे किया गया है। 28 फरवरी को हिंदी की बजाय अब गणित की परीक्षा होगी। विदित हो कि पिछले वर्षों में जिन स्कूलों में बने परीक्षा केंद्रों में नकल के मामले सामने आए, इस बार उन भवनों में परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। हरियाणा बोर्ड की ओर से इस बार नकलरहित परीक्षाओं को लेकर खास तैयारी की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है संशोधित डेटशीट ः कक्षा 12वीं : 27 फरवरी को अंग्रेजी (वैकल्पिक) और (कोर), 04 को भौतिकी और अर्थशास्त्र, 05 को एग्रीकल्चर और फिलोस्पी, 06 को फाइन आर्ट्स, 10 को इतिहास और जीवविज्ञान, 12 को राजनीतिक विज्ञान, 13 को कंप्यूटर विज्ञान, आईटी, आईटीईएस, 15 को रसायन विज्ञान, लेखा और लोक प्रशासन, 18 को समाजशास्त्र, उद्यमिता, 19 को संस्कृत, उर्दू, बायोटेक्नोलॉजी, 20 को गणित, 21 को गृह विज्ञान, 22 को सैन्य विज्ञान, नृत्य, मनोविज्ञान और संस्कृत व्याकरण भाग-1, 24 को भूगोल, 25 को संगीत हिंदुस्तानी, बिजनेस स्टडीज, 26 को हिंदी कोर और इलेक्टिव, 27 को को रिटेल, ऑटोमोबाइल, आईटी और आईटीईएस, रोगी देखभाल सहायक, शारीरिक शिक्षा और खेल, सौंदर्य और कल्याण, यात्रा पर्यटन और आतिथ्य, कृषि धान की खेती, मीडिया एनीमेशन, बैंकिंग और वित्त सेवाएं, बैंकिंग और बीमा सेवाएं, परिधान फैशन डिजाइन, कार्यालय सचिव और हिंदी/अंग्रेजी में आशुलिपि और संस्कृत व्याकरण भाग-2, 28 को फिजिकल एजूकेशन, 29 मार्च को पंजाबी, संस्कृत साहित्य और वेद सिद्धांत।

g कक्षा 10वीं : 28 फरवरी को गणित स्टैंडर्ड और बेसिक, 03 मार्च को अंग्रेजी, 05 को संस्कृत, उर्दू, ड्राइंग, एग्रीकल्चर, कंप्यूटर साइंस, फिजिकल एजूकेशन, होम साइंस, म्यूजिक हिंदूस्तानी, एनीमल हसबेंड्री, नृत्य, संस्कृत साहित्य, 07 को हिंदी, 11 को विज्ञान, 13 को पंजाबी, आईटी और आईटीईएस (सूचना प्रौद्योगिकी और सक्षम सेवाएं), संस्कृत व्याकरण, 17 को सामाजिक विज्ञान, 19 को एनएसक्यूएफ विषय (खुदरा, निजी सुरक्षा, ऑटोमोबाइल, आईटी और आईटीईएस, सौंदर्य और कल्याण, शारीरिक शिक्षा और खेल, कृषि धान की खेती, यात्रा पर्यटन आतिथ्य, परिधान फैशन डिजाइन, बैंकिंग और वित्त सेवाएं, बैंकिंग और बीमा सेवाएं, स्वास्थ्य देखभाल, बिजली, नलसाजी और निर्माण)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed