फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Exalted the glory of Guru by taking out Prabhat Pheri

Karnal News: प्रभातफेरी निकालकर गुरु की महिमा का किया बखान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Exalted the glory of Guru by taking out Prabhat Pheri
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


प्रतापनगर। गांव चुहड़पुरकलां में संत गुरु रविदास जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में प्रभातफेरी निकाली गई। इसमें गांव के कई लोग शामिल हुए। गुरु रविदास मंदिर कमेटी के प्रधान बालक राम ने बताया कि गुरु रविदास संगत के सहयोग से सेवा और प्रचार लगातार जारी है। इस दौरान भजन-कीर्तन के साथ गुरुवाणी का गुणगान किया। प्रभातफेरी का जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाज में भाईचारे और गुरु की शिक्षाओं का प्रचार किया।

पूर्व सरपंच केहर सिंह ने कहा कि संत रविदास जी की बाणी हमें समाज में समानता, प्रेम और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने की प्रेरणा भी देती है। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि समाज को हर वर्ग, जाति और धर्म से ऊपर उठकर एकता और प्यार में विश्वास करना चाहिए। उन्होंने बताया कि 14 फरवरी को गुरु रविदास मंदिर में भंडारा और नगर कीर्तन होगा। नगर कीर्तन चुहड़पुर कलां के गुरु रविदास मंदिर से शुरू होकर क्षेत्र के गांव गुलाबगढ़ की मुख्य गलियों में से होता हुआ वापस गुरु रविदास मंदिर में पहुंचकर समाप्त होगा।
विज्ञापन

--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed