Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ex-servicemen will give the message of drug-free India through bicycle journey

Karnal News: साइकिल यात्रा से नशामुक्त भारत का संदेश देंगे पूर्व सैनिक

Mon, 13 Oct 2025 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 13 Oct 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen will give the message of drug-free India through bicycle journey
इसराना से पूर्व सैनिक रामनिवास कौशिक की साइकिल यात्रा को रवाना करते हुए सरपंच राजेश जागलान व पू - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


इसराना (पानीपत)। देश में आपसी सद्भावना, स्वच्छता और नशामुक्त भारत का संदेश फैलाने के उद्देश्य से इसराना के पूर्व सैनिक रामनिवास कौशिक ने रविवार को साइकिल यात्रा की शुरुआत की। यह यात्रा कश्मीर के नगरोटा से कन्याकुमारी तक करीब चार हजार किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यात्रा की शुरुआत इसराना में हुई, जहां सरपंच राजेश जागलान और कर्नल जगबीर जागलान ने हरी झंडी दिखाकर उन्हें रवाना किया। इस अवसर पर पूर्व सैनिक की बहन बीरमति ने अपने भाई को तिलक लगाकर शुभकामनाएं दीं।

65 वर्षीय पूर्व सैनिक रामनिवास कौशिक, जो तोपखाना से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान वे देश के विभिन्न राज्यों में जाकर लोगों को आपसी भाईचारा, स्वच्छता और नशे से दूर रहने का संदेश देंगे। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी वे नवंबर माह में इसराना से आर्मी हेडक्वार्टर झांसी तक करीब 700 किलोमीटर की साइकिल यात्रा सफलतापूर्वक पूरी कर चुके हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर सरपंच राजेश जागलान ने कहा कि देश को नशा मुक्त बनाने के लिए पूर्व सैनिक रामनिवास के इस प्रयास से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में कर्नल जगबीर जागलान, डॉ. सतबीर सिंह सहरावत, हवलदार रघबीर सिंह, ओम प्रकाश, सूरजभान, रणबीर सिंह, जोगेंदर सिंह और विक्की मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed