फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Every third person in OPD is troubled by ringworm and itching

Karnal News: ओपीडी में हर तीसरा व्यक्ति दाद-खुजली से परेशान

Thu, 29 May 2025 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 29 May 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Every third person in OPD is troubled by ringworm and itching
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। गर्मी और उमस ने लोगों की सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है। तापमान चढ़ रहा है और दाद और खुजली के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना करीब 200 लोगों की ओपीडी में करीब 35 प्रतिशत मरीज त्वचा पर होने वाले फंगल इन्फेक्शन की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकतर युवा हैं।
नागरिक अस्पताल से त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप मान का कहना है कि गर्मी के मौसम में शरीर के उन हिस्सों में नमी और पसीना ज्यादा जमा होता है, जहां हवा का प्रवाह कम होता है जैसे बगल, कमर, गर्दन और उंगलियों के बीच।
विज्ञापन

इस नमी की ठीक से सफाई नहीं होने के कारण, यह फंगस के पनपना शुरू हो जाता है। उन्होंने कहा कि कई बार गर्मी में लोगों को पसीना आता है, तो वें उसे नजरअंदाज कर देते हैं। यही लापरवाही इंफेक्शन को जन्म देती है। ये समस्या ज्यादातर खेल, एथलीट, जिम या शारीरिक गतिधि अधिक करने वाले लोगों में अधिक हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित जगहों पर खुजली, लाल चकत्ते, पपड़ी बनना या त्वचा का छिलना जैसे लक्षण नजर आते हैं। लेकिन ये इंफेक्शन का इलाज समय पर न हो तो लंबे समय तक रह सकते हैं। इसलिए इनका इलाज जरूरी है। इसके अलावा, ज्यादा तंग कपड़े पहनने, रोजाना न नहाने, नहाकर शरीर को बिना सुखाए गीले शरीर पर ही कपड़े पहनने के कारण भी यह परेशानी ज्यादा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed