फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Every person should sacrifice for penance: Gyanmoti

तप के लिए त्याग करे हर व्यक्ति : ज्ञानमोती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 07:55 AM IST
विज्ञापन
Every person should sacrifice for penance: Gyanmoti
उत्तम ब्रह्मचर्य को समर्पित रहा दशलक्षण पर्व का यह दिन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। आत्मिक शुद्धता के प्रतीक पर्व दश लक्षण महापर्व का समापन कल रथ यात्रा व उत्तम क्षमा के साथ होगा। इन दिनों दिगंबर जैन धर्मालुओं के दशलक्षण पर्व चल रहे हैं। इसके नौवें दिन उत्तम ब्रह्मचर्य का धर्म पालन करने की सीख दी गई। जैन साध्वी ज्ञानमोती माता जी ने कहा कि हर व्यक्ति को तप के लिए त्याग करना चाहिए।
मंगलवार को जैन स्थानक में अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया गया। सुबह भगवान बासपूज्य का निर्वाण लाड़ू चढ़ाया गया। जैन साध्वी ज्ञानमोती माता जी ने प्रवचन किए। उन्होंने त्याग और उत्तम आकिंचन के बाद उत्तम ब्रह्मचर्य के महाब्रत ऊपर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने कहा जीवन में ब्रह्मचर्य का अपना ही अलग महत्व हैं। दस दिनों में दस महाव्रतों का पालन करते हैं। इन दिनों में आत्मा की शुचिता के लिए दस व्रतों का पालन किया जाएगा। तप के साथ त्याग का अपना ही अलग महत्व हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को तप के लिए त्याग करना चाहिए। अपने जीवन में बुरी आदतों का त्याग करना चाहिए। जीवन मेंं सफलता के लिए त्याग करना जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोई भी जप या तप त्याग के बिना अधूरा हैं। आज सुबह भगवान का अभिषेक किया गया। विशेष विधि से भगवान का अभिषेक के साथ प्रक्षाल किया गया। इस अवसर पर जैन धर्मालुओं ने अपनी सामर्थ के अनुसार दन किया। इस अवसर पर प्रधान बीरेश जैन, दिनेश जैन, अजय जैन, निर्दोष जैन, अजय जैन, डाॅ. पीके जैन, सतीश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed