फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Every active worker was given the target of making 100 primary members

Karnal News: हर सक्रिय कार्यकर्ता को दिया 100 प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Every active worker was given the target of making 100 primary members
करनाल। क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने दोपहर बाद भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में सदस्यता अभियान के तहत कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने प्रत्येक सक्रिय सदस्य कार्यकर्ता को 100 प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सदस्यता अभियान का मकसद जनहित कार्य के लिए संगठन को मजबूत करना है। हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने में करनाल जिले के कार्यकर्ताओं का शत-प्रतिशत योगदान रहा है। भाजपा अब हरियाणा में 50 लाख प्राथमिक सदस्य बनाने के लक्ष्य को हासिल कर लेगी। सदस्यता अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के साथ पार्टी के कार्यों को जनता तक पहुंचा रहे हैं। साथ ही पार्टी की योजनाओं का लाभ दिलाने में भी लोगों की मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि हर कार्यकर्ता के लिए अपने बूथ पर 250 सदस्य बनाने जरूरी हैं। ज्यादा प्राथमिक सदस्य बनने वाले कार्यकर्ताओं का आने वाले संगठन की रचना में अहम रोल होगा। उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी जाएगी। पार्टी ने हर बूथ पर 250 से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने का लक्ष्य कार्यकर्ताओं को दिया गया है। हरियाणा में 50 लाख लोगों को भाजपा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है जिसे हम जल्द ही पूरा करेंगे। जिला अध्यक्ष बृज गुप्ता, जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल, जिला संयोजक निर्मला बैरागी, जिला सहसंयोजक एवं जिला महामंत्री सुनील गोयल, यशपाल ठाकुर, प्रवीण लाठर, जिला उपाध्यक्ष, पूर्व विधायक रमेश कश्यप, पूर्व मेयर नगर निगम करनाल रेणु बाला गुप्ता, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग, सांसद प्रतिनिधि कविंद्र राणा, जिला मीडिया प्रभारी डा अशोक कुमार, मंडल अध्यक्ष सुनील गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed