फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Epidemic snatched the life of elderly woman, 482 newly infected

महामारी ने छीनी बुजुर्ग महिला की जिदंगी, 482 नए संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Epidemic snatched the life of elderly woman, 482 newly infected
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कोरोना के नए मामलों की संख्या के साथ-साथ मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। वीरवार को कोरोना के 482 नए केस आए वहीं 88 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हालांकि 503 लोग ठीक भी हुए हैं। मृतक महिला दुग्गल कॉलोनी की रहने वाली थी, जिनको बुखार और खांसी की शिकायत थी। वह 15 जनवरी को कोरोना से संक्रमित हुई थी जिन्हें उसी दिन एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां 19 जनवरी को उनकी मौत हो गई। पिछले चार दिन में आठ और इस माह 13 लोगों की मौत हो चुकी है। जिससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ रही है।
ये लोग हुए संक्रमित
वीरवार को संक्रमित हुए लोगों में कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी, एसएमओ असंध, महिला थाना की कांस्टेबल, सीएचसी निसिंग कर्मचारी, बिजली बोर्ड कर्मचारी, विद्यार्थी और आशा वर्कर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

2753 सक्रिय मरीज
जिले में अब कुल 2753 सक्रिय मरीज हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 2216 लोगों के सैंपल लिए गए। जिले में अब तक कुल 675508 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें अब तक 45113 पॉजिटिव केस सामने आए थे। 41792 मरीज ठीक होकर घर चले गए। अब तक 568 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क लगाकर घूमने वाले लोगों के चालान किए जाएंगे। चालान की सूरत में 500 रुपये और संस्थागत चालान के 5 हजार रुपये का जुर्माना भुगतना होगा। यही नहीं चालान करने वाले प्राधिकृत व्यक्ति से उलझने पर एफआईआर दर्ज होगी। सभी लोगों से अपील है कि कोरोना की हिदायतों का पालन करें।
निशांत कुमार यादव, जिला उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed