{"_id":"678c144abac43c691c0d2811","slug":"enthusiasm-shown-8162-percent-students-appeared-for-navodaya-exam-karnal-news-c-18-knl1008-562838-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दिखा उत्साह, 81.62 फीसदी विद्यार्थियों ने दी नवोदय की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दिखा उत्साह, 81.62 फीसदी विद्यार्थियों ने दी नवोदय की परीक्षा
विज्ञापन
- छह खंडों में बने 12 केंद्र, परीक्षा के दौरान प्रतीक्षा करते नजर आए अभिभावक
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जवाहर नवोदय विद्यालय की दाखिला प्रक्रिया जारी है। शनिवार को विद्यालय में कक्षा छठी में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। इस दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह नजर आया। जिले में 84.01 फीसदी विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी, जबकि 15.99 फीसदी विद्यार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे।
जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) सग्गा में कक्षा छह के दाखिले के लिए सभी छह खंडों में केंद्र बनाए गए थे। 12 केंद्रों में 3001 विद्यार्थियों की परीक्षा की व्यवस्था की गई थी। सुबह ठंड में अभिभावक विद्यार्थियों को केंद्र में लेकर पहुंचे, जहां विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए परीक्षा दी, वहीं बाहर ठंड में बैठे अभिभावकों ने बच्चों के भविष्य के लिए इंतजार की परीक्षा दी।
परीक्षा 11.30 से डेढ़ बजे तक चली। परीक्षा में केंद्रों पर नकल रोकने के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। पुलिस का पहरा व शिक्षकों की टीमों ने लगातार केंद्र की निगरानी की। जांच के बाद ही विद्यार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा के लिए रिपोर्ट करने का समय सुबह 10 बजे का था। ऐसे में विद्यार्थी साढ़े नौ बजे ही केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। पौने 10 बजे केंद्रों के बाहर रोल नंबर सूची लगा दी गई थी। परीक्षा के आयोजन को लेकर नोडल अधिकारी के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश ठुकराल ने भी केंद्रों का दौरा किया।
विज्ञापन
दाखिले का बेटियों में ज्यादा है क्रेज
सग्गा स्थित विद्यालय में कुल 80 सीटों पर दाखिला होना है। यहां दाखिले के लिए बेटियों की 40 सीटें आरक्षित हैं। इन सीटों पर दाखिले के लिए आवेदनों में से 1632 आवेदन बेटियों के रहे। जबकि अन्य आवेदन बेटों के रहे। दाखिले के लिए बेटियों में इस बार ज्यादा क्रेज दिखाई दिया। दाखिला मिलने के बाद विद्यार्थियों को कक्षा 12वीं तक निशुल्क शिक्षा मिलेगी। इनके रहने, खाने, स्टेशनरी, वर्दी और किताबों का पूरा खर्च सरकार उठाएगी।
दिव्यांग को 40 मिनट अतिरिक्त मिले
इस बार प्रवेश परीक्षा में दिव्यांग विद्यार्थियों को 40 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया। परीक्षा प्रारूप के अनुसार, परीक्षा में शामिल होने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को कुल दो घंटे का समय दिया गया और 80 प्रश्न पूछे गए। छात्रों का चयन जेएनवीएसटी में उनके प्रदर्शन के आधार पर ही किया जाएगा। प्रश्नपत्र को तीन वर्गों में विभाजित किया गया। मानसिक योग्यता परीक्षा, अंकगणित परीक्षा और भाषा परीक्षा के आधार पर सवाल पूछे गए।
इस केंद्र पर इतने विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
केंद्र
परीक्षार्थी
उपस्थित
पीएमश्री जीएसएसएस करनाल
312
262
जीजीएमएसएसएस रेलवे रोड
312
263
जीजीएसएसएस प्रेमनगर
265
221
जीजीएसएसएस घरौंडा
312
258
सैंचुरी स्कूल घरौंडा
305
243
जीएसएसएस नीलोखेड़ी
323
275
जीजीएसएसएस असंध
240
201
डीएवी पब्लिक असंध
189
161
उधम सिंह एसएसएस इंद्री
168
138
जीएसएसएस लड़के इंद्री
155
123
जीजीएसएसएस निसिंग
216
190
जीएमएसएसएसएस निसिंग
204
186
सुबह के सत्र में ही परीक्षा आयोजित की गई थी। 12 केंद्रों पर 2521 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 480 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। जल्द परीक्षा का परिणाम जारी होगा। मेरिट के आधार पर जवाहर नवोदय विद्यालय सग्गा में दाखिला दिया जाएगा।
- अजीत कुमार, प्रिंसिपल, जवाहर नवोदय विद्यालय