{"_id":"68d84099199cbefd0b02f2d9","slug":"enthusiasm-is-visible-among-the-youth-towards-the-sports-festival-vikas-sharma-karnal-news-c-45-1-kur1008-142886-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल महोत्सव के प्रति युवाओं में दिख रहा उत्साह : विकास शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल महोत्सव के प्रति युवाओं में दिख रहा उत्साह : विकास शर्मा
Sun, 28 Sep 2025 07:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 28 Sep 2025 07:08 AM IST
विज्ञापन
लाडवा। खेलों को बढावा देने की सोच को आगे बढ़ाते हुए सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम आज एक बड़े जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है। इस महोत्सव का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोडऩा, उनकी प्रतिभा को मंच देना और स्वस्थ भारत की राह पर समाज को आगे बढ़ाना है। ये विचार बाबैन मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा ने बाबैन में पंजीकरण प्रक्रिया में युवाओं से जुडऩे का आह्वान करते हुए व्यक्त किए। संवाद
विज्ञापन