{"_id":"660a2485781e42f92507e26e","slug":"entered-the-office-and-snatched-70-thousand-rupees-karnal-news-c-18-knl1008-358249-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कार्यालय में घुसकर 70 हजार रुपये छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कार्यालय में घुसकर 70 हजार रुपये छीने
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सेक्टर-चार स्थित एक कार्यालय में घुसकर तीन युवकों ने युवक से मारपीट की और गल्ले से 70 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने तीनों आरोपियों के खिलाफ शहर थाना पुलिस को शिकायत दी है।
रामदेव कॉलोनी निवासी अमित ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 मार्च को वह अपने सेक्टर-4 स्थित कार्यालय में बैठा था। करीब दोपहर ढाई बजे के आसपास उसके कार्यालय के बाहर कार में तीन युवक बलविंद्र उर्फ कांचा, अश्वनी गोयल व कृष्ण उर्फ लीलू उतरे और अंदर आए। उन्होंने आते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे जान से मारने की धमकी दी। मारपीट के दौरान जब वह जेब से फोन निकाल कर पुलिस को फोन करने लगा तो तीनों ने उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया और गल्ले में रखे 70 हजार रुपये निकालकर फरार हो गए। जिसके बाद वह सरकारी अस्पताल में पहुंचा और इलाज कराया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।