फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Encorachment in Nissing

निसिंग में अतिक्रमण से राहें सिकुड़ीं, लोग परेशान

Mon, 16 Nov 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल Updated Mon, 16 Nov 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Encorachment in Nissing
कैथल रोड स्थित मुख्य बाजार में बने फुटपाथ पर दुकानदारों, फल, सब्जी की
विज्ञापन
रेहड़ियों व अवैध रूप से खड़े होने वाले निजी वाहनों का कब्जा है। फुटपाथ पैदल गुजरने वाले आमजन के आवागमन के लिए बनाया गया है, ताकि पैदल गुजरने वाले लोगों को बाजार में असुविधा का सामना न करना पड़े, लेकिन फुटपाथ पर सामान की बिक्री करने वाले दुकानदारों व रेहड़ी संचालकों द्वारा किए गए अतिक्रमण की बदौलत आमजन को फुटपाथ का कोई फायदा नहीं मिल पा रहा है।

मुख्य बाजार में सड़क के दोनों ओर बने फुटपाथ पर स्थिति समान बनी है। जिस पर दुकानदारों ने कब्जा जमाया है। सुबह के समय अपनी दुकानें खोलते ही अधिकतर दुकानदार अपना आधे से ज्यादा सामान बाहर फुटपाथ पर निकालकर उसकी दिनभर बिक्री करते हैं। फुटपाथ पर रखे सामान के कारण बाजार में खरीदारी करने व वहां से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्हें अपनी जान जोखिम में डालकर फुटपाथ की बजाय सड़क किनारे ही पैदल चलना पड़ता है। इससे निरंतर हादसों का अंदेशा बना रहता है।

इतना ही नहीं दुकानदार अपना सामान दुकानों के बाहर रख लेते हैं। सड़कों पर फल व सब्जियों की रेहड़ी खड़ी होने और आगे खरीददारों के वाहन खड़े होने से बाजार की सड़कें संकरी बनी हैं। इससे बाजार में अधिक भीड़ के कारण जाम की स्थिति बनी है। सनातन धर्म शिव मंदिर से लेकर सांभली मोड़ तक अधिकतर दुकानदारों ने फुटपाथ पर कब्जा किया है। किसी ने सब्जी की फड़ी तो किसी ने सामान रखा हुआ है। इतना ही नहीं शहर के सामान्य बस अड्डे पर बने फुटपाथ पर ईंटों की बिक्री करने वाले ट्रैक्टर-ट्राली संचालकों ने अपना कब्जा जमाया है।

स्टेट हाईवे के साथ रेत से कब्जा
इसके अलावा शहर की सीएचसी के आगे बना फुटपाथ टैक्सी स्टैंड बना हुआ है। इतना ही नहीं शहर में रेता बजरी बेचने वालों ने प्रशासन की मिलीभगत से स्टेट हाईवे पर दोनों तरफ रेता व बजरी डालकर सड़क पर कब्जा जमाया है। तेज हवा चलने के कारण रेत उड़ता है, जिससे दुपहिया चालक काफी परेशान रहते हैं और वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। इस कारण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पीडब्लूडी के कार्यकारी अभियंता विरेंद्र जाखड़ ने कहा कि शहर में अवैध रूप से किए गए सड़क पर कब्जों को हटाना नगरपालिका का काम है। वह अपनी तरफ से नगरपालिका को लिखित में पत्र भेजेंगे, आगे की कार्रवाई नगरपालिका करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed