{"_id":"68e6bb1aa2c07c984a0f9bd4","slug":"employees-will-protest-against-the-pension-bill-karnal-news-c-18-knl1008-754968-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पेंशन विधेयक के खिलाफ कर्मचारी करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पेंशन विधेयक के खिलाफ कर्मचारी करेंगे आंदोलन
Thu, 09 Oct 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
करनाल। खंड असंध की प्रजापति धर्मशाला में बुधवार को रिटायर्ड कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित हुई। इसमें खंड प्रधान कर्मवीर दुहन ने बताया कि मान्यता प्राप्त संस्थाओं के रिटायर्ड कर्मचारी पेंशन वित्त विधेयक को वापस लेने तक आंदोलन करेंगे। कमेटी के अन्य सदस्यों ने कहा कि असंध ब्लाॅक को गंगाटेहड़ी, पोपडा, चौचड़ा, जलमाना व सालवन सहित पांच जोन में बांटा गया है, जिनकी सब कमेटी बनाई गई हैं। संगठन मजबूती के लिए सदस्यता बढ़ाने, साथियों के लंबित काम लिखित में लाने बारे चर्चा की गई। हरीकिशन, हुकम चंद, रणधीर सिंह, सोहनलाल, सूबे सिंह, सूरजभान व त्रिलोकी नाथ आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन