फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Employees protested, cleaning system came to a standstill

Karnal News: कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, सफाई व्यवस्था रही ठप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Employees protested, cleaning system came to a standstill
करनाल। नगरपालिका कर्मचारी संघ के सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय के बाहर टूल डाउन पेन डाउन हड़ताल जारी रखी। लगातार दूसरे दिन शहर की सड़कों पर सफाई कार्य नहीं होने से कई स्थानों पर कूड़ा नजर आने लगा। किसी भी वार्ड से कचरे का उठान नहीं हुआ। दोपहर दो बजकर 25 मिनट पर नपा कर्मचारियों व सर्व कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने एकजुट होकर लघु सचिवालय की ओर कूच किया। वहां पहुंचकर उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही दो दिवसीय हड़ताल समाप्त हो गई। कर्मचारी शनिवार से कार्य पर लौटेंगे।
विज्ञापन

नपा कर्मचारियों का धरना करनाल शाखा प्रधान राम सिंह ढि़ल्लौड़ व जिला सचिव इंद्रजीत चनालिया की अगुवाई में जारी रहा। राज्य उप प्रधान वीरभान बिड़लान और महिला शाखा की राज्य प्रधान शारदा ने कहा यदि सरकार समय रहते उनकी मांगों को मान लेती तो उन्हें यह आंदोलन न करना पडता।
विज्ञापन

सरकार ने सता में आते ही उन्हें एक कलम से पक्का करने का वादा किया था। सता के नौ साल बीत जाने के बाद सरकार अपना वादा पूरा करने में असफल रही है। जिसको लेकर भी सभी कर्मचारियों में रोष है। सरकार की हठधर्मिता को देखते हुए उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि जितने भी सफाई कर्मचारी विभाग के पे रोल पर है उन्हें नौकरी में लगे हुए 10 से 15 साल हो गए है जिनके वेतन में आज तक भी कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। वक्ताओं ने कहा कि चार फरवरी 2024 को रोहतक में आयोजित होने वाली आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में करनाल से भी कर्मचारी जाएंगे। संचालन राज कुमार ढि़ल्लौड़ ने किया। इस मौके पर उपप्रधान सुरेंद्र प्रोचा, राकेश अटवाल, रमेश दादूपुर, सरोज, मीणा सहित कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नपा कर्मचारी संघ के करनाल शाखा के प्रधान राम सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार ने 29 अक्तूबर 2022 व पांच अप्रैल 2023 को कर्मचारियों के साथ सामूहिक समझौते करके उनकी मांगों को लागू करने का वादा किया था। सरकार लगातार कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी कर कर्मचारियों के सब्र का इम्तिहान ले रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों को समय रहते पूरा नहीं करती है तो कर्मचारियों का आंदोलन तेज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed