{"_id":"682cf0688235da2e1202fa87","slug":"employees-affiliated-to-citu-staged-a-protest-karnal-news-c-18-knl1008-651311-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सीटू से जुड़े कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सीटू से जुड़े कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
- विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने फव्वारा चौक पर बैठक की, फिर जुलूस की शक्ल में पहुंचे लघु सचिवालय
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) से जुड़े विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारियों ने लंबे समय से लंबित अपनी मांगों के लिए मंगलवार को एकजुट होकर प्रदर्शन किया।
सीटू के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शनी की शुरुआत सुबह 11:00 बजे सेक्टर-12 स्थित फव्वारा पार्क में हुई। यहां कर्मचारी एकत्रित हुए और अपनी मांगों पर चर्चा की। इसके बाद, दोपहर एक बजे जुलूस की शक्ल में कर्मचारियों ने लघु सचिवालय की ओर कूच किया और वहां तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम एक मांगपत्र सौंपा।
जिलाध्यक्ष सुशील गुर्जर ने बताया कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों के लिए लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सरकार न तो उनकी बात सुन रही है और न ही उनसे मिलने के लिए समय दे रही है। 20 मई को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को देश में मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए स्थगित कर नौ जुलाई को करने का फैसला लिया गया है। इसी के तहत आज पूरे देश में जिला स्तर पर प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कर्मचारियों की मुख्य मांग है कि चार लेबर कोड को रद्द किया जाए, रिटायर कर्मचारियों को आठवें वेतनमान का लाभ दिया जाए, पुरानी पेंशन लागू हो, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करें, 26 हजार रुपये न्यूनतम वेतन लागू करें।
इस मौके पर ममता, कमलेश, कविता, ओपी माटा, शीश पाल ,सेवा राम, सतपाल सैनी, ओपी सिंहमार, रूपा राणा, बिजनेश राणा, रेखा, नरेश आदि मौजूद रहे।