फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Employee and IT engineer in Rotary Hospital embezzled Rs. 2.25 crore

गांव-गांव व शहरों के वार्डों में वेलनेस सेंटर खोलने की योजना: मुख्यमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 02:57 AM IST
विज्ञापन
Employee and IT engineer in Rotary Hospital embezzled Rs. 2.25 crore
फोटो---79,80
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सामाजिक सरोकार के रूप में सेवा कार्य के लिए शहर के साद्दोपुर एमएम सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल महर्षि मार्कंडेश्वर ट्रस्ट की ओर मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहुंचे। उन्होंने कहा कि गरीबों को महंगे उपचार की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत योजना चलाई है। हरियाणा सरकार ने इस योजना का विस्तार करते हुए चिरायु हरियाणा योजना आरंभ की है। इसके तहत 1.80 लाख रुपये सालाना आय वाले परिवारों को 5 लाख रुपये तक का निशुल्क उपचार की सुविधा मिलती है।
अब राज्य सरकार ने एक और निर्णय लिया है जिससे 1.80 लाख रुपये से 3 लाख रुपये सालाना आय वाले परिवार भी मात्र 125 रुपये प्रति माह के प्रीमियम देकर पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा कवर प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि यह शिविर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर एमएम ग्रुप द्वारा लगाया गया था। जिसमें 800 डाक्टरों द्वारा करीब 10 हजार लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। यहां पहुंचने पर एमएम ट्रस्ट के अध्यक्ष तरसेम गर्ग ने मुख्यमंत्री को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस अवसर पर हरियाणा सार्वजनिक उपकरण ब्यूरो के चेयरमैन एवं पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला व विधायक असीम गोयल को मुख्यमंत्री को पौधा स्मृति चिन्ह व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


गांव व शहर में खुलेंगे वेलनेस सेंटर
मुख्यमंत्री ने कहा कि योग एवं आयुर्वेद हमारी प्राचीन विद्या है और इसका लाभ लोगों को अधिक से अधिक मिले इसके लिए गांव-गांव व शहरों के वार्डों में वेलनेस सेंटर खोलने की योजना है। उन्होंने कहा कि निरोगी हरियाणा नाम से योजना शुरू की है जिसके अंतर्गत प्रदेश की दो करोड़ 80 लाख की आबादी के सभी लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। जिससे कि प्रारंभिक बीमारी का पता चल सके और समय पर इलाज हो सके। अब तक 40 लाख लोगों के टेस्ट किए जा चुके हैं और सभी लोगों के टेस्ट किए जाने हैं। उन्होंने कहा कि प्राइवेट अस्पताल व लैब भी सरकार की इस मुहिम के साथ जुड़े। इस अवसर पर हरियाणा सार्वजनिक उपकरण ब्यूरो के चेयरमैन एवं पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, सिटी विधायक असीम गोयल शामिल रहे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का वीडियो संदेश दिखाया गया जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर लगाए गए मेगा हेल्थ कैंप के लिए एमएम ट्रस्ट की सराहना की। कार्यक्रम के समापन अवसर पर एमएम यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. हरीश शर्मा ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed