फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Embezzlement of Rs 1.52 crore under the pretext of passing the bill

Karnal News: बिल पास कराने की आड़ में 1.52 करोड़ का गबनत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Embezzlement of Rs 1.52 crore under the pretext of passing the bill
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निसिंग। तीन ग्राम पंचायतों में 10 लाख रुपये के विकास कार्य कराने के बाद बिल पास कराने की आड़ में करीब 1.52 करोड़ रुपये के गबन का मामला सामने आया है। निसिंग पंचायत समिति के बैंक खाते से यह राशि निकली है।
विभाग के लेखाकार ने बीडीपीओ (खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी) पर मिलीभगत करके गबन का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत के आधार पर उपायुक्त ने डीडीपीओ को जांच सौंप दी है। इधर, आरोपी बीडीपीओ दिगंबर सिंह का दावा है कि उनके पास सभी बिल सुरक्षित हैं, कोई हेराफेरी नहीं हुई है।
विज्ञापन

विभाग के लेखाकार संजीव व लिपिक दलबीर ने विभाग के उच्चाधिकारियों को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि खंड विकास अधिकारी ने मिलीभगत कर खंड समिति के विकास कार्यों को लेकर एक करोड़ 51 लाख 96670 रुपये बैंक से निकलवाए हैं। क्योंकि पंचायत समिति के खाते से रुपये निकालने के लिए बीडीपीओ और पंचायत समिति अध्यक्ष ही अधिकृत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखाकार ने बताया कि गत एक जनवरी को पंचायत समिति के खाते में करीब 1.31 करोड़ रुपये थे। सरकार द्वारा विकास कार्यों को लेकर और राशि भी जारी की गई। तीन अप्रैल को जब पासबुक अपडेट कराई गई तो उसमें से 25 फरवरी से लेकर तीन अप्रैल तक एक करोड़ 51 लाख 96670 रुपये निकाले हुए सामने आए। निकाली गई राशि की अदायगी के बिल नहीं दिए जाने पर हमें जान से मारने की धमकी भी दी गई।

इधर, ब्लॉक समिति चेयरपर्सन प्रतिनिधि गुरदेव गुराया का कहना है कि लेखाकार पर नीलोखेड़ी के साथ-साथ निसिंग का अतिरिक्त प्रभार है।
इस कारण वह निसिंग बीडीपीओ कार्यालय में नहीं आता और बीडीपीओ के पास विकास कार्यों के सभी बिल हैं। मेरे पास अधिकारियों के हस्ताक्षर होने के बाद ही फाइल पहुंचती है बाकी विभागीय जांच में स्पष्ट हो पाएगा। वहीं, डीडीपीओ संजय टांक का कहना है कि इस मामले के कागजात अभी उनके पास नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed